Ranchi Top 4 Expensive Schools : वैसे तो आपने बड़े-बड़े महानगरों में अपने इंटरनेशनल स्कूल तो देखा ही होगा. ऐसे में आज हम आपको रांची के रॉय इंटरनेशनल स्कूल, टॉरियन वर्ल्ड स्कूल, शारदा ग्लोबल स्कूल और आचार्यकुलम स्कूल के बारे में बताएंगे. यहां के एक स्कूल में महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा धोनी भी पढ़ती है. आइये जानते हैं यहां की बेहतरीन सुविधाओं और सुरक्षा के बारे में.
बड़े-बड़े महानगरों में आपने इंटरनेशनल स्कूल तो देखा होगा, वह भी महंगे-महंगे, लेकिन रांची भी इस मामले में कम नहीं है. यहां पर भी एक से बढ़कर एक महंगे टॉप इंटरनेशनल स्कूल देखे जाते हैं. अगर रांची के टॉप स्कूलों की बात करते हैं तो खासतौर पर एक्सपेंसिव यानी महंगे स्कूलों में सबसे पहला नाम रॉय इंटरनेशनल स्कूल का आता है. यह कुछ साल पहले ही बनकर तैयार हुआ है. इस स्कूल को देखकर आपको कोई राजा-महाराजा का पैलेस या कोई फाइव स्टार होटल याद आ जाएगा. वहीं, दूसरा टॉरियन वर्ल्ड स्कूल है. इसके अलावा शारदा ग्लोबल स्कूल और आचार्यकुलम स्कूल हैं.

यहां पर महीने की फीस 20000 से ₹30000 की रेंज में है. हॉस्टल फैसिलिटी से लेकर घुड़सावरी, एग्रीकल्चर, हैंडीक्राफ्ट हर एक चीज बच्चों को सिखाया जाता है. बच्चों के इंटरेस्ट को देखा जाता है. एक्स्ट्रा करिकुलम एक्टिविटीज और पर्सनालिटी डेवलपमेंट पर अधिक जोर दिया जाता है. यहां पर खास तौर पर बच्चों को इंटरेस्ट को देखा जाता है.

यहां पर बच्चों के क्रिएटिविटी को बढ़ाने पर अधिक जोर दिया है. जैसे कि उन्हें खुद ही मिट्टी के घड़े और मिट्टी की कई सारे बर्तन बनाने को दिए जाते हैं. यहां पर हर एक बच्चे का निजी तौर पर काउंसलिंग होती है. यहां यह समझा जाता है कि कहीं वह किसी परेशानी से ग्रसित तो नहीं है. आगे चलकर क्या करना चाहता है, यह कितना फोकस है. इन सारी चीजों पर ध्यान दिया जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

साथ ही, यहां पर आपको हर एक क्लास फुली एयर कंडीशनर मिलेगा. स्विमिंग पूल से लेकर घुड़सवारी का अलग एरिया है. अगर आप स्विमिंग सीखना चाहते हैं तो उसके लिए अलग क्लासेस होती है और घुड़सवारी सीखना चाहते हैं तो उसके लिए अलग से. यहां पर इन सभी चीजों के लिए बेस्ट ट्रेनर भी रखे गए हैं. मतलब कि आप अच्छे खासे ट्रेनर से ट्रेंड होंगे.

यहां से बाहर सभी फैकल्टी आते हैं. साथ ही, अभी जिस तरीके से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का जमाना आ रहा है. ये बच्चों को मशीन लर्निंग, डाटा साइंस इस बारे में भी अभी से ही बताना शुरू कर दिया गया है. उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में बताया जाता है, छोटे-मोटे टूल्स दिखाए जाते हैं. अभी से ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भी अलग से क्लास करवाए जा रहे हैं.

मतलब बाहरी दुनिया से कदम से कदम मिलाना इन स्कूलों को अच्छे से आता है. यहां पर मेडिकल फैसिलिटी भी है. बस फैसिलिटी और हॉस्टल फैसिलिटी भी है. अधिकतर बच्चे हॉस्टल में रहकर पढ़ना पसंद करते हैं. क्योंकि, यह सारे स्कूल जंगलों के बीच में है. आने जाने में शहर से काफी वक्त लग जाता है. आपको बता दें कि टोरेन वर्ल्ड स्कूल में धोनी की बेटी जीवा भी पढ़ा करती है.

जंगलों के बीच में एकदम शांत वातावरण के बीच यहां बच्चे पढ़ते है. यहां पर हॉस्टल में ही रहकर बच्चे पढ़ते हैं और उनका सुबह से लेकर शाम तक का पूरा एक शेड्यूल बना होता है. डिसिप्लिन का पूरा ख्याल रखा जाता है और सिक्योरिटी भी एकदम टाइट रहती है. एक परिंदा भी बिना परमिशन के कैंपस गेट के अंदर नहीं जा पाएगा. जब तक उसको अंदर बैठे किसी व्यक्ति से परमिशन ना मिले.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.