JEE Advanced Maths Tips : रांची के मैथ्स टीचर दिलीप सर ने जी एडवांस्ड की तैयारी के लिए मैट्रिक्स, ट्रिग्नोमेट्री, रिलेशन एंड फंक्शन, और इंटीग्रल चैप्टर पर जोर देने की सलाह दी. एनसीईआरटी बुक्स और मॉक टेस्ट पर ध्यान दें. आइये जानते हैं इस ट्रिक के बारे में.
मैथ्स के लिए अपनाएं ये स्ट्रेटजी
1 • मैथ्स के टीचर दिलीप बताते हैं कि सबसे पहले तो आप तीन से चार घंटा अलग कर लीजिए और इस समय आपको कोई डिस्टर्ब न कर पाए. इसके बाद खासतौर पर मैट्रिक्स और ट्रिग्नोमेट्री जैसे चैप्टर निकालिए. खासतौर पर एनसीईआरटी बुक का और उसको 10 से 15 बार बनाना शुरू कर दें.
2 • इसके अलावा इसमें जो चैप्टर हैं, खासतौर पर रिलेशन एंड फंक्शन जैसे चैप्टर. यहां पर अगर आप 2-4 बातों का ही ख्याल रखें. जैसे की इसमें यूनिवर्सल रिलेशन, रिफ्लेक्टिव और सिमिट्रिक रिलेशन. यह सब कुछ महत्वपूर्ण पॉइंट्स हैं, जिससे सवाल आते ही आते हैं. इन सारे महत्वपूर्ण प्वाइंट्स पर आप ध्यान दीजिए.
3 • इसके अलावा इंटीग्रल चैप्टर और इसके एप्लीकेशंस भी बहुत जरूरी होते हैं. एप्लीकेशन में कई बार बच्चे उलझते हैं. ऐसे में इस पर अधिक जोर देने की जरूरत है. इसलिए इसका अलग से नोट्स बनाएं, ये कांसेप्ट को बार-बार रिवीजन करें. जितने क्वेश्चन बनाएंगे. इसमें हाथ आपका उतना ही फिनिश होगा. इसका मॉक लेना भी बहुत बढ़िया रहेगा.
4 • इसके अलावा एनसीईआरटी का जो बैक क्वेश्चन है.. उसको 4-5 पर जरूर बना लें. कई बार ऐसा देखा जाता है कि बैक क्वेश्चन से कई सीधा पूछे जाते हैं और बच्चे 10 से 15 रेफरेंस बुक पढ़ कर चले जाते हैं और एक सिंपल सा सवाल एनसीईआरटी क्वेश्चन का जवाब नहीं दे पाते हैं. यह गलती नहीं करना है.
5 • इसके अलावा दो चीज पर ध्यान देना है. एक तो कॉन्सेप्ट की क्लेरिटी पर और अधिक से अधिक मॉक टेस्ट देने पर. कॉन्सेप्ट जितना क्लियर रहेगा, आप कंफ्यूज होने से उतना बचेंगे. कन्फ्यूजन तब होता है. जब कांसेप्ट क्लियर नहीं होता है और जितना अधिक क्वेश्चन सॉल्व करेंगे. उतना हाथ फ्री होता चला जाएगा. प्रेक्टिस बहुत बड़ी चीज है. बस इतना ही पर ध्यान रखें तो आपको मैथ्स के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.