Ranchi Chotanagpur Law College PhD Studies : रांची यूनिवर्सिटी के छोटानागपुर लॉ कॉलेज में 2026-27 से पहली बार लॉ में पीएचडी की पढ़ाई शुरू होगी, जिससे छात्रों को अब राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा.
दरअसल, रांची यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से बुधवार को आधिकारिक तौर पर अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिसमें यह बताया गया है कि 2026-27 से छोटानागपुर लॉ कॉलेज, जो कि रांची यूनिवर्सिटी के अधीन आता है. इसमें अब स्टूडेंट पीएचडी की भी पढ़ाई कर पाएंगे. इसके लिए 2-4 शर्ते हैं, जो छात्र-छात्राओं को एडमिशन के लिए पालन करने पड़ेंगे.
ये परीक्षा क्वालिफाई होना है जरूरी
इसके लिए जो विद्यार्थी एडमिशन लेना चाहते हैं. उनको UGC NET/JRF/PhD क्वालिफाई करना जरूरी होगा. साथ ही लगभग 38-40 सीटें होंगी और यह रांची विश्वविद्यालय के 65 साल के इतिहास में कानून में शोध का पहला मौका है. ऐसे में स्टूडेंट उत्साहित हैं और कह रहे हैं कि अब उन्हें बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अब राज्य में ही बढ़िया मौका मिलेगा.
वहीं, इसके अलावा यहां प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर यूजीसी कोटा के तहत रिसर्च कर पाएंगे. दरअसल, कॉलेज प्रबंधन ने पहले ही पीएचडी कार्यक्रम का रोड मैप तैयार करके रखा था. बस इसे रांची यूनिवर्सिटी से मंजूरी मिलनी थी. अब जाकर यह सपना पूरा हुआ और मंजूरी मिल चुकी है.
स्टूडेंट के लिए है खुशखबरी
रांची यूनिवर्सिटी के डीन डॉ. पंकज चतुर्वेदी बताते हैं कि अगले साल यानी अगले सत्र से ही स्टूडेंट पीएचडी कार्यक्रम में एडमिशन करा पाएंगे. अब उन्हें दूसरे राज्य जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अब क्वालिटी एजुकेशन, शोध व रिसर्च सब यहीं मिलेगा. लॉ के क्षेत्र में शोध और रिसर्च की मजबूती के लिए यह बहुत ही मजबूत कदम है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.