झारखंड की राजधानी रांची में आज भी अंग्रेजों के जमाने के स्कूल मौजूद हैं. इनमें बिशप वेस्ट कोट बॉयज स्कूल, स्टॉकमैन मेमोरियल स्कूल और डॉन बॉस्को एकेडमी (मैकलूक्सीगंज) प्रमुख हैं. ये तीनों स्कूल आज भी सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं. ये संस्थान उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करते हैं. इसी का नतीजा है कि हर साल यहां से टॉपर्स निकलते हैं.
रांची के बिशप वेस्ट कोट बॉयज स्कूल, स्टॉकमैन मेमोरियल स्कूल और मैकलूक्सीगंज स्थित डॉन बॉस्को एकेडमी अपनी अंग्रेजी-काल की उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के लिए जाने जाते हैं. इन स्कूलों में आज भी अपने बच्चों का एडमिशन कराने के लिए पेरेंट्स उत्सुक रहते हैं. डॉन बॉस्को एकेडमी विशेष रूप से जंगलों के बीच बसे मैकलूक्सीगंज में स्थित है.

अंग्रेजों के जमाने में इन स्कूलों में अंग्रेज बच्चों को पढ़ाया जाता था, इसलिए इनकी बनावट अंग्रेजी शैली की है. डॉन बॉस्को एकेडमी चारों तरफ जंगलों और हरियाली से घिरी है. माता-पिता बच्चों के लिए ऐसे शांत और प्राकृतिक वातावरण में बेहतरीन एजुकेशन एनवायरनमेंट के कारण यहां दाखिला कराना चाहते हैं.

रांची का बिशप वेस्कॉर्ट बॉयज स्कूल अपनी पूरी लाल और भव्य बिल्डिंग के कारण प्रसिद्ध है. इसकी बनावट इतनी प्रभावशाली है कि इसे देखकर लगता है जैसे आप ब्रिटिश काल में आ गए हों. यह इमारत अंग्रेजों की निशानी के तौर पर देखी जा सकती है और अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

बिशप वेस्कॉर्ट बॉयज स्कूल का संचालन आज भी ब्रिटिश काल के प्रिंसिपल द्वारा ही किया जाता है. यहां के छात्रों की फर्राटेदार अंग्रेजी उच्च शैक्षणिक मानक दर्शाती है. स्कूल का रिजल्ट हर साल लगभग 98% रहता है, जो इसकी उत्कृष्ट शिक्षा की गुणवत्ता को प्रमाणित करता है.

रांची से करीब 40 किलोमीटर दूर खूंटी में स्थित स्टॉकमैन मेमोरियल स्कूल इस क्षेत्र के सबसे पुराने स्कूलों में से एक है, जो 18वीं शताब्दी का है. इसकी बिल्डिंग भले ही काफी पुरानी हो गई हो, लेकिन इसकी मज़बूती के कारण आज भी यहां सुचारू रूप से पढ़ाई होती है, जो इसकी ऐतिहासिक महत्व को दर्शाता है.

स्टॉकमैन मेमोरियल स्कूल चारों ओर जंगली पेड़ों और पहाड़ों के बीच स्थित है. परिसर में आज भी अंग्रेजों के जमाने का एक छोटा चर्च और खुले मैदान मौजूद हैं. इसकी पुरानी बिल्डिंग पर संस्थापकों और सहयोगियों के नाम पत्थर पर लिखे हैं, जो इसकी ऐतिहासिक सुंदरता को बढ़ाते हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.