SSC GD Preparation Tips: एसएससी जीडी में 25487 पदों की वेकेंसी निकली है.यह एक बहुत ही सुनहरा अवसर है. उन सभी युवकों एवं युवतियों के लिए जो की सशस्त्र रक्षा बलों में जाकर के कांस्टेबल के पद पर रहकर राष्ट्र के योद्धा बनना चाहते हैं
गुरुकुल शिक्षण संस्थान के निर्देशक रविन्द्र सिन्हा ने लोकल 18 से कहा कि गुरुकुल शिक्षण संस्थान 15 वर्षों से जिले में प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी में जिले में अग्रणी संस्थान है.ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए अच्छा मंच प्रदान करता है.ऐसे में एसएससी जीडी में 25487 पदों की वेकेंसी निकली है.यह एक बहुत ही सुनहरा अवसर है. उन सभी युवकों एवं युवतियों के लिए जो की सशस्त्र रक्षा बलों में जाकर के कांस्टेबल के पद पर रहकर राष्ट्र के योद्धा बनना चाहते हैं एवं अपने भविष्य को संवारना चाहते हैं. ऐसे सभी अभ्यर्थी जो लंबे समय से एसएससी जीडी की परीक्षा की प्रतीक्षा कर रहे थे, उसकी नोटिफिकेशन आयोग के द्वारा जारी तो कर दी गई है फॉर्म भरने का कार्य आरंभ हो चुका है .1 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर 2025 तक फॉर्म भरने की तारीख तय की गई है.
फरवरी से लेकर अप्रैल तक हो सकता है एग्जाम
एग्जाम का डेट अभी फाइनली फिक्स नहीं है . बच्चों के पास जब एडमिट कार्ड आता है.उस समय बच्चों को पता चलता है कि एग्जाम कब होने वाला है. लेकिन फरवरी से लेकर अप्रैल महीने तक संभावित है कि एग्जाम हो सकती है.ऐसे में देखा जाए तो विद्यार्थियों के पास बहुत ही कम समय है ,लेकिन बच्चे रणनीतिक रूप से तैयारी करें ,अच्छा से प्लान करके सिस्टमैटिक ढंग से तैयारी करें तो इस परीक्षा में सफलता पाना मुश्किल नहीं होगी . यह नाममुकिन नहीं है , इसमें सफलता आसानी से हासिल की जा सकती है . विगत कई वर्षों की परीक्षाओं में देखा गया है यदि विद्यार्थी अच्छी तैयारी के साथ परीक्षा देते हैं तो उन्हें सफलता अवश्य मिलती है. उनका परीक्षा परिणाम अच्छा ही आता है.
प्रत्येक विषय से 20 प्रश्न निर्धारित
इस परीक्षा का आयोजन तीन चरणों में आयोजित की जाएगी. सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी ,जो कंप्यूटर बेस्ड /सीबीटी होगी .ऐसे में आज के इस आधुनिक युग में बच्चों को तकनीकी ज्ञान भी होना जरूरी है, ऐसे में कंप्यूटर के साथ बच्चों का तालमेल सही हो . यदि घर में कंप्यूटर ना हो तो आज के इस टेक्नोलॉजी के जमाने में बहुत सारे ऐप हैं .जिस पर तैयारी कर सकते हैं.वहीं परीक्षा मुख्यत: चार विषयों की मुख्य रूप से होती है .गणित ,रीजनिंग , लसामान्य जान एवं चौथा पेपर हिंदी या इंग्लिश किसी एक पेपर को विद्यार्थी अपने अनुसार चयनित कर सकते हैं. प्रत्येक विषय से 20 प्रश्न निर्धारित हैं,कुल 80 प्रश्न होते हैं एवं उन्हें सॉल्व करने के लिए कुल मिलाकर 1 घंटे का समय अभ्यर्थियों को दिया जाता है.
1 घंटे में बनाने होंगे 80 प्रश्न
80 प्रश्न 1 घंटे में आप तभी बना पाएंगे जब तैयारी एवं रणनीति अच्छी होगी.सब्जेक्ट वाइज बच्चों का कमान अच्छा होगा एवं बेहतरीन तरीके से एग्जाम में बच्चे कम से कम समय में सारे प्रश्नों को हल कर सके.यह सटीक रणनीति से ही संभव होगा.इसके लिए रोजाना नियमित रूप से सभी विषयों की तैयारी करें. वहीं इसमें उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा.वहीं इसमें पास होने के बाद मेडिकल ,डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया होती है.ऐसे में बच्चों के लिए ही बहुत ही गोल्डन ऑपर्च्युनिटी है .परीक्षा की तैयारी में अभी से ही जोरदार तरीके से लग जाए एवं अपने आप को एक रोजगार से जोड़ने का कार्य करें. नोटिफिकेशन के आधार पर यदि देखा जाए तो आयोग ने 25487 सीटों में भर्ती के लिए घोषणा की है. विगत कई वर्षों की परीक्षाओं का एनालिसिस करें, तो हमने पाया है कि जो सीटें आयोग के द्वारा बताई जाती है ,आने वाले समय में बढ़ा भी दी जाती है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.