Patna wale Khan sir: देश के लोकप्रिय शिक्षक खान सर ने भारत की शिक्षा प्रणाली को कई सवाल उठाए हैं उन्होंने कहा कि हमें सिलेबस पूरा करने की जगह स्किल्ड बेस शिक्षा देना चाहिए और समय-समय पर टीचरों को भी ट्रेनिंग देना चाहिए.
खान सर ने सोशल एक्टिवीस्ट ‘Wali Rehmani’ के साथ ‘Podcast’ में कहा कि मौजूदा सिस्टम में पढ़ाई का उद्देश्य अक्सर रटना और अच्छे मार्क्स लाना बनकर रह गया है. जबकि आज के समय में छात्रों को रचनात्मक सोच, समस्या-समाधान की क्षमता और व्यावहारिक ज्ञान की जरूरत है. केवल परीक्षा में सफल होना, जीवन में सफल होने की गारंटी नहीं है.
शिक्षा में असमानता
Khan Sir ने कहा कि आज के समय में गरीब के लिए स्कूल अलग है अमीर के अलग, गरीब के लिए अस्पताल में अलग है अमीर के अलग. एक स्कूल में एक ही सीट पर रिक्शा चलाने वाला का बेटा और करोड़ों के मालिक का बेटा बैठा हो यह समानता होना चाहिए. इससे शिक्षा सबके लिए समान रूप से उपलब्ध नहीं रह जाती और आर्थिक असमानता और बढ़ जाती है. उन्होंने शिक्षा को लेकर कई देशों के नाम लेकर उदाहरण भी दिए.
शिक्षकों के लिए भी हो यूनिवर्सिटी
उन्होंने कहा कि आज बड़ी तादाद में छात्र-छात्राएं ग्रेजुएशन करके निकल रहे हैं इसकी जगह स्किल बेस एजुकेशन होना चाहिए. इस देश में इनोवेशन बेस कुछ है. इनोवेशन के लिए स्कूल बना देंगे लेकिन हमें इनोवेशन के लिए शिक्षक भी वैसी ही चाहिए, शिक्षकों को इसकी ट्रेनिंग देना चाहिए. खान सर ने कहा कि यहां टीचरों के लिए भी यूनिवर्सिटी होना चाहिए, जहां हर तीन महीने में टीचर आएं और प्रॉब्लम्स पर मंथन करें और इनोवेशन आइडिया पर बात और स्किल बेस ट्रेनिंग. अगर हम छात्रों को इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग दे दें तो जैसा चीन घमंड करता है हर घर में मेरा सामान है वैसी ही हम घमंड कर सकते हैं कि दुनिया की हर फैक्ट्री में हमारे इंजीनियर, सुपरवाइजर, हमारे लोग हैं.
पढ़ाई का लक्ष्य केवल नौकरी या सरकारी परीक्षा पास करना नहीं होना चाहिए. शिक्षा का असली उद्देश्य व्यवहारिक ज्ञान, आत्मविश्वास और समझ विकसित करना होना चाहिए, ताकि छात्र किसी भी परिस्थिति में खुद को संभाल सकें.
About the Author

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.