कॉलेज में छात्रों को मैनेजमेंट की बुनियादी समझ के साथ-साथ मार्केटिंग, फाइनेंस और एंटरप्रेन्योरशिप जैसे विषयों की पढ़ाई कराई जाती है. क्लासरूम टीचिंग के साथ-साथ प्रेजेंटेशन स्किल, प्रैक्टिकल नॉलेज और इंटर्नशिप जैसी सुविधाएं भी दी जाती हैं, जिससे छात्रों को इंडस्ट्री से जुड़ी समझ विकसित करने का अवसर मिलता है.
अक्सर जानकारी के अभाव में छात्र अपने ही जिले में उपलब्ध अच्छे कॉलेज और कोर्स के बारे में नहीं जान पाते. इस कारण उन्हें पढ़ाई के लिए बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जहां लाखों रुपये खर्च करने पड़ते हैं. कई बार ऐसे कोर्स हमारे ही जिले में कम खर्च में उपलब्ध होते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको पलामू जिले में बीबीए (BBA) कोर्स की पढ़ाई और उससे जुड़े कॉलेज के बारे में बता रहे हैं.
झारखंड के पलामू, गढ़वा और लातेहार जिलों में कई कॉलेज हैं, जहां अलग-अलग विषयों में पढ़ाई कराई जाती है. ये सभी कॉलेज नीलांबर-पीतांबर यूनिवर्सिटी (Nilamber-Pitamber University) के अधीन संचालित होते हैं. अगर आप पलामू जिले में रहकर कम खर्च में मैनेजमेंट की पढ़ाई करना चाहते हैं, तो आपके लिए जनता शिवरात्रि कॉलेज (Janata Shivratri College) एक अच्छा विकल्प हो सकता है. यह महाविद्यालय पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के बैरिया इलाके में स्थित है और लंबे समय से कॉमर्स की पढ़ाई के लिए प्रसिद्ध रहा है.
कॉलेज की खास बात यह है कि यहां बीबीए का तीन वर्षीय कोर्स बहुत ही कम फीस में कराया जाता है. कॉलेज प्रशासन के अनुसार पूरा बीबीए कोर्स लगभग 27 हजार रुपये में पूरा किया जा सकता है, जो कि बड़े शहरों के कॉलेजों की तुलना में काफी कम है. यही कारण है कि पलामू, गढ़वा और लातेहार के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं यहां एडमिशन कराते हैं.
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अश्विनी कुमार वैध बताते हैं कि विश्वविद्यालय द्वारा बीबीए कोर्स के लिए कॉलेज में 50 सीटें निर्धारित की गई हैं. इसके अलावा इस महाविद्यालय में विश्वविद्यालय का एमबीए विभाग भी संचालित होता है. यहां से पढ़कर कई छात्र अच्छी कंपनियों में नौकरी भी कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि सत्र 2025–28 के लिए नामांकन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है.
कॉलेज में छात्रों को मैनेजमेंट की बुनियादी समझ के साथ-साथ मार्केटिंग, फाइनेंस और एंटरप्रेन्योरशिप जैसे विषयों की पढ़ाई कराई जाती है. क्लासरूम टीचिंग के साथ-साथ प्रेजेंटेशन स्किल, प्रैक्टिकल नॉलेज और इंटर्नशिप जैसी सुविधाएं भी दी जाती हैं, जिससे छात्रों को इंडस्ट्री से जुड़ी समझ विकसित करने का अवसर मिलता है.
नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होती है. इसके लिए छात्रों को झारखंड सरकार के चांसलर पोर्टल पर आवेदन करना होता है. आवेदन के बाद छात्रों के अंक के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाती है और उसी के अनुसार नामांकन लिया जाता है. कॉलेज प्रशासन के अनुसार यहां समय-समय पर सेमिनार, वर्कशॉप और इंडस्ट्रियल विजिट भी आयोजित किए जाते हैं, ताकि छात्रों का सर्वांगीण विकास हो सके. पलामू जिले में यह इकलौता कॉलेज है जहां बीबीए की पढ़ाई उपलब्ध है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.