Koderma Arbind Kumar Modi Story : झारखंड के कोडरमा के रहने वाले डॉ. अरबिंद कुमार मोदी ने उषा मार्टिन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ लॉ में टॉप किया है. वह पीएचडी और एमबीए पहले ही कर चुके हैं. इसके साथ ही झुमरीतिलैया नगर परिषद में सिटी मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं.
यह समारोह विश्वविद्यालय परिसर में भव्य रूप से आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि राज्यपाल (बिहार) डॉ. आरिफ मोहम्मद खान, झारखंड के प्रथम राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय कुलाधिपति प्रभात कुमार, और राज्यसभा के उपसभापति डॉ. हरिवंश की गरिमामयी उपस्थिति रही. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के चेयरमैन हेमंत गोयल, उपकुलपति, उपकुलसचिव और विभिन्न संकायों के प्रधान भी मौजूद थे.
नौकरी के दौरान समय निकालकर की पढ़ाई
डॉ. अरविंद मोदी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2018-19 और 2023-24 में झुमरीतिलैया नगर परिषद में सिटी मैनेजर के रूप में कार्य करते हुए अपने खाली समय में पढ़ाई जारी रखी. उनका मानना है कि पढ़ाई कभी बेकार नहीं होती है. जीवन और कार्य क्षेत्र में इसका हमेशा उपयोग होता है. उनके नेतृत्व में वर्ष 2018-19 में प्रधानमंत्री आवास योजना में झुमरीतिलैया नगर परिषद को देश स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ. तत्कालीन नगर प्रशासक और उपायुक्त को इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री द्वारा दिल्ली में सम्मानित किया गया. उनके दूसरे कार्यकाल (2023-24) में नगर परिषद की रेवेन्यू में ढाई गुणा वृद्धि दर्ज की गई.
शोध के लिए उत्तराखंड सरकार कर चुकी है सम्मानित
डॉ. अरविंद मोदी ने बताया कि वह पहले ही एमबीए और पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर चुके हैं और यूजीसी नेट में उत्तीर्ण हैं. उनके मास्टर ऑफ लॉ में शोध प्रबंध का विषय ‘समान नागरिक संहिता’ रहा है. जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया. जुलाई 2025 में उनके शोध पत्र के लिए उन्हें देहरादून में उत्तराखंड सरकार और अंतरराष्ट्रीय संगठनों द्वारा सम्मानित किया गया. उनकी यह सफलता निरंतर शोध, अध्ययन और बहुमुखी प्रतिभा का परिणाम है. डॉ. मोदी के कई शोध पत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.