Prof KC Sinha Online Class: के.सी. सिन्हा पहले हफ्ते यानी 20 से 23 दिसंबर तक का शेड्यूल जारी कर दिया है. इस दौरान क्लास दसवीं के छात्रों को गणित के महत्वपूर्ण चैप्टर का रिवीजन कराया जाएगा. पिछले वर्षों के प्रश्नों पर विशेष फोकस रहेगा. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर यह भी साफ किया है कि फरवरी 2026 से बारहवीं का फुल कोर्स चलेगा. जेईई और बीएसी के लिए अलग-अलग बैच भी शुरू किए जाएंगे.
केसी सिन्हा ऑनलाइन क्लास टाइमिंग
के सी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि 20 दिसंबर से शुरू होने वाला यह रिवीजन कोर्स पूरी तरह से यूट्यूब लाइव के जरिए संचालित होगा. क्लास दसवीं के छात्रों के लिए प्रतिदिन दोपहर 4:30 बजे से शाम 6 बजे तक, जबकि बारहवीं क्लास के लिए शाम 6:30 बजे से रात 8 बजे तक लाइव क्लास ली जाएगी. सभी क्लास Prof KC Sinha के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर होगी.
पहले हफ्ते का शेड्यूल हुआ जारी
उन्होंने पहले हफ्ते यानी 20 से 23 दिसंबर तक का शेड्यूल जारी कर दिया है. इस दौरान क्लास दसवीं के छात्रों को गणित के महत्वपूर्ण चैप्टर त्रिकोणमिति का रिवीजन कराया जाएगा, जिसमें थ्योरी, रिजल्ट्स, प्रॉब्लम्स और पिछले वर्षों के प्रश्नों पर विशेष फोकस रहेगा. वहीं बारहवीं क्लास के छात्रों के लिए डिटरमिनेट्स चैप्टर को इसी पैटर्न पर विस्तार से पढ़ाया जाएगा.
करना होगा रजिस्ट्रेशन
आगे की क्लासों का पूरा शेड्यूल 21 दिसंबर तक जारी कर दिया जाएगा. आपको बता दें कि ऑनलाइन क्लास में शामिल होने के लिए छात्रों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा. इसके लिए गूगल फॉर्म के जरिए जानकारी मांगी गई है. क्लास यूट्यूब लाइव से ली जायेंगी जिसका लिंक https://yoututbe.com/profkcsinha है. इसके साथ ही गूगल फॉर्म के लिए दी गई लिंक https://forms.gle/3ZpfNefF6JsFeejF9 पर रजिस्ट्रेशन करना होगा.
सिर्फ बोर्ड ही नहीं, जेईई और बीएससी वालों के लिए भी होगी क्लास
प्रो. के सी सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया पर यह भी साफ किया है कि फरवरी 2026 से बारहवीं का फुल कोर्स चलेगा. जेईई और बीएसी के लिए अलग-अलग बैच भी शुरू किए जाएंगे. इसके साथ ही अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए भी विशेष ऑनलाइन क्लासेस की प्लानिंग बनाई गई है.
About the Author

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.