JPSC exam preparation Tips: जेपीएससी की 103 पदों की परीक्षा में प्रतिस्पर्धा तीव्र है. ऐसे में हजारीबाग के पाणिनि आईएएस अकैडमी कोचिंग के एजुकेशन एक्सपर्ट डॉ. प्रकाश कुमार ने रिवीजन, प्रैक्टिस और करेंट अफेयर पर फोकस की सलाह दी. साथ ही स्टूडेंट को पढ़ने की भी ट्रिक बताई है. आइये जानते हैं कैसे करें तैयारी.
जानें एजुकेशन एक्सपर्ट से
इस विषय पर हजारीबाग स्थित पाणिनि आईएएस अकैडमी के विशेषज्ञ शिक्षक डॉ. प्रकाश कुमार ने महत्वपूर्ण सुझाव साझा करते हुए बताया कि यह तैयारी का इलेवन्थ आवर है. यानी अंतिम और निर्णायक समय. अब अभ्यर्थियों के पास बहुत सीमित समय बचा है. इसलिए उन्हें लंबी और विस्तृत पढ़ाई के बजाय संक्षिप्त और सारगर्भित अध्ययन पर ध्यान देना चाहिए. इस चरण में सबसे महत्वपूर्ण है रिवीजन और प्रैक्टिस. अभ्यर्थियों को नियमित रूप से प्रैक्टिस सेट बनाकर हल करना चाहिए. ताकि उनकी गति और सटीकता दोनों में सुधार हो सके. उन्होंने विशेष रूप से करंट अफेयर और मिसलेनियस विषयों पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी.
करेंट अफेयर पर भी स्टूडेंट करें फोकस
शिक्षक डॉ. प्रकाश कुमार ने आगे बताया कि परीक्षा में करेंट अफेयर से लगभग 15 प्रश्न और मिसलेनियस से भी करीब 15 प्रश्न पूछे जाते हैं. इसके अलावा सूचना प्रौद्योगिकी और एग्रीकल्चर से लगभग 9 प्रश्न आते हैं. इन विषयों पर केंद्रित तैयारी कम समय में बेहतर अंक दिला सकती है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि सिलेबस लंबी अवधि की तैयारी का परिणाम होता है. इसलिए अभ्यर्थियों को सिलेबस के अनुरूप ही पढ़ाई करनी चाहिए. सिलेबस से बाहर जाकर अतिरिक्त सामग्री पढ़ने में समय व्यर्थ करने से बचना चाहिए. अंतिम समय में वही विषय अधिक पढ़ें, जिनसे कम समय में अधिक अंक प्राप्त किए जा सकें. यह रणनीति न केवल आत्मविश्वास बढ़ाएगी. बल्कि परीक्षा हॉल में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करेगी.
प्रीवियस ईयर के प्रश्नों का जरूर करें अध्ययन
उन्होंने कहा कि यदि कोई अभ्यर्थी इतिहास में कमजोर है तो अंतिम समय में इस विषय पर अत्यधिक समय देना व्यावहारिक नहीं है. क्योंकि इतिहास की गहरी समझ विकसित करने में लंबा समय लगता है. ऐसे में इतिहास को संक्षिप्त नोट्स और महत्वपूर्ण तथ्यों तक सीमित रखते हुए पढ़ना चाहिए. साथ ही प्रीवियस ईयर प्रश्नों का अध्ययन बेहद जरूरी है. पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल करने से न केवल परीक्षा पैटर्न की समझ विकसित होती है. बल्कि यह भी स्पष्ट होता है कि किन विषयों से अधिक प्रश्न पूछे जाते हैं. इससे तैयारी को सही दिशा मिलती है और अनावश्यक विषयों पर समय खर्च होने से बचाव होता है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.