Jamshedpur Private Schools Lottery : जमशेदपुर के निजी स्कूलों में सत्र 2026-27 की एंट्री क्लास के लिए 5 से 15 जनवरी तक लॉटरी होगी, जिसमें केरला समाजम मॉडल स्कूल, टैगोर एकेडमी, लोयोला स्कूल समेत कई स्कूल शामिल हैं.
यह खबर जमशेदपुर के उन हजारों अभिभावकों के लिए बेहद अहम है, जो अपने बच्चों के दाखिले को लेकर शहर के प्रतिष्ठित निजी स्कूलों के लॉटरी परिणामों का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है. सत्र 2026-27 की एंट्री क्लास (नर्सरी/एलकेजी) के लिए लगभग सभी प्रमुख निजी स्कूलों ने लॉटरी की तिथियां घोषित कर दी हैं.

प्रशासन ने इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए हैं. इसके तहत हर स्कूल में लॉटरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी और शिक्षा विभाग द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर की मौजूदगी में ही बच्चों का चयन किया जाएगा. इससे अभिभावकों को निष्पक्षता का भरोसा मिलेगा.

लॉटरी प्रक्रिया की शुरुआत 5 जनवरी 2026 से होगी. पहले दिन केरला समाजम मॉडल स्कूल (गोलमुरी) में दोपहर 12:00 बजे, जबकि एडीएलएस सनशाइन स्कूल (कदमा) में दोपहर 12:30 बजे लॉटरी निकाली जाएगी. इसके बाद 7 जनवरी को टैगोर एकेडमी (साकची) में सुबह 11:00 बजे लॉटरी होगी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

9 जनवरी का दिन लॉटरी के लिहाज से काफी व्यस्त रहेगा. इस दिन चिन्मया विद्यालय (बिष्टुपुर) में सुबह 10:00 बजे, ए.आई.डब्ल्यू.सी. एकेडमी (बारीडीह) में सुबह 11:00 बजे, वैली व्यू स्कूल (टेल्को) में सुबह 10:30 बजे और मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल (बिष्टुपुर) में दोपहर 11:30 बजे लॉटरी प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी.

जैसे-जैसे जनवरी का महीना आगे बढ़ेगा, अन्य बड़े स्कूलों के परिणाम भी सामने आएंगे. 10 जनवरी को नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल में सुबह 11:00 बजे लॉटरी होगी. जबकि डीएवी पब्लिक स्कूल (बिष्टुपुर) का समय अभी घोषित नहीं किया गया है. 11 जनवरी को केरला पब्लिक स्कूल (मानगो) में सुबह 11:00 बजे लॉटरी होगी.

12 जनवरी को कई स्कूलों में एक साथ लॉटरी निकाली जाएगी. इस दिन दयानंद पब्लिक स्कूल (साकची) में सुबह 11:00 बजे, विद्या भारती चिन्मया विद्यालय (टेल्को) में शाम 6:30 बजे, डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल में शाम 4:30 बजे, जेएच तारापोर में सुबह 9:30 बजे और एसडीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस में सुबह 9:45 बजे प्रक्रिया पूरी की जाएगी. इसी दिन तारापोर इंग्लिश स्कूल (एग्रिको) में दोपहर 2:00 बजे, राजेंद्र विद्यालय में दोपहर 2:30 बजे और केरला पब्लिक स्कूल (बर्मामाइंस) में सुबह 10:00 बजे लॉटरी होगी.

अंतिम चरण में 13 जनवरी को जमशेदपुर पब्लिक स्कूल (बारीडीह) में सुबह 10:00 बजे, सेंट मेरीज़ इंग्लिश हाई स्कूल में सुबह 9:30 बजे, सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट (बिष्टुपुर) में शाम 4:30 बजे और डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल (कदमा) में शाम 4:30 बजे लॉटरी निकाली जाएगी. वहीं, 15 जनवरी को हिल टॉप स्कूल (टेल्को) में सुबह 11:30 बजे और लोयोला स्कूल (बिष्टुपुर) में सुबह 8:30 बजे लॉटरी के साथ प्रक्रिया समाप्त होगी.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.