IIT Mandi Summer Internship 2026: आईआईटी मंडी ने यूजी और पीजी छात्रों के लिए समर इंटर्नशिप 2026 की घोषणा की है. इसमें चयनित छात्रों को 10,000 रुपये का स्टाइपेंड और देश की टॉप फैकल्टी के साथ रिसर्च करने का मौका मिलेगा. इंजीनियरिंग और साइंस के छात्र आवेदन कर सकते हैं.
IIT Mandi Summer Internship 2026: आईआईटी मंडी समर इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए मार्च तक आवेदन कर सकते हैं
आईआईटी मंडी समर इंटर्नशिप 2026 डिटेल
आईआईटी मंडी हर साल देशभर के मेधावी छात्रों को अपनेResearch Ecosystem का हिस्सा बनने का अवसर देता है. 2026 का यह समर इंटर्नशिप प्रोग्राम विशेष रूप से उन छात्रों के लिए है जो रिसर्च की बारीकियां समझना चाहते हैं. चयनित छात्रों को दो महीने की अवधि के लिए कुल 20,000 रुपये (10,000 रुपये प्रति माह) का स्टाइपेंड मिलेगा.
आईआईटी मंडी समर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 पात्रता
इस इंटर्नशिप के लिए पात्रता नियम बहुत स्पष्ट हैं:
- UG छात्र: इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में स्नातक (B.Tech/BE) के प्री-फाइनल ईयर (Pre-final year) के छात्र आवेदन कर सकते हैं.
- PG छात्र: किसी भी पोस्ट-ग्रेजुएट (PG) कोर्स के प्रथम वर्ष के छात्र इसके लिए पात्र हैं.
- MoU शर्त: यह अवसर उन 68 संस्थानों के छात्रों के लिए है, जिन्होंने IIT मंडी के साथ Memorandum of Understanding (MoU) साइन किया है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले अपने संस्थान का नाम आधिकारिक सूची में जरूर चेक कर लें.
आईआईटी मंडी में रिसर्च के अवसर
IIT मंडी में इंटर्नशिप केवल इंजीनियरिंग तक सीमित नहीं है. छात्र अपनी रुचि के अनुसार नीचे लिखे स्कूलों और केंद्रों में आवेदन कर सकते हैं:
- सेंटर ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड रोबोटिक्स (CAIR)
- स्कूल ऑफ कंप्यूटिंग एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (SCEE)
- स्कूल ऑफ मैकेनिकल एंड मटीरियल इंजीनियरिंग (SMME)
- स्कूल ऑफ बायोसाइंसेज एंड बायोइंजीनियरिंग (SBB)
- क्वांटम साइंस एंड टेक्नोलॉजी सेंटर
- स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटी एंड सोशल साइंस (SHSS) एंड मैनेजमेंट (SOM)
- भारतीय ज्ञान प्रणाली और मानसिक स्वास्थ्य (IKSMHA)
इसके अलावा फिजिकल, केमिकल और मैथमेटिकल साइंसेज के क्षेत्र भी उपलब्ध हैं.
आईआईटी मंडी समर इंटर्नशिप के फायदे
छात्रों को न केवल आर्थिक लाभ (स्टाइपेंड) मिलेगा, बल्कि उन्हें IIT के हाई-एंड हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर टूल्स पर काम करने का अनुभव भी मिलेगा. यह अनुभव भविष्य में उच्च शिक्षा (MS/PhD) या तकनीकी कंपनियों में नौकरी पाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होता है. IIT मंडी की फैकल्टी इन स्टूडेंट्स को मेंटरशिप देंगे. इससे उन्हें शोध पत्र (Research Paper) लिखने में भी मदद मिलेगी.
About the Author

Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.