HPBOSE SOS Result 2025: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) की स्टेट ओपन स्कूल (SOS) परीक्षाओं का रिजल्ट जारी हो गया है. अगर आपने भी कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी हो तो अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.
कितना रहा पास प्रतिशत?
इस बार के रिजल्ट में पास प्रतिशत काफी अच्छा रहा है. बोर्ड ने कक्षा वार पूरी डिटेल्स जारी की हैं. कक्षा 8वीं में कुल 265 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 174 पास हो गए और 64 को री-अपीयर करना पड़ेगा. यहां पास प्रतिशत 65.66% रहा। कक्षा 10वीं में 9428 छात्रों ने एग्जाम दिया, जिसमें 5985 पास हुए और 3018 को री-अपीयर का मौका मिलेगा. पास प्रतिशत यहां 63.48% रहा. कक्षा 12वीं में सबसे ज्यादा छात्र थे- कुल 9481 ने परीक्षा दी, जिनमें से 6139 पास हो गए और 2934 को री-अपीयर करना होगा. इस क्लास का पास प्रतिशत 64.75% दर्ज किया गया.कुल मिलाकर सभी क्लासेस में औसतन 64% के आसपास पास प्रतिशत रहा जो पिछले कुछ सेशन से बेहतर है.
रिजल्ट कैसे करें चेक और डाउनलोड?
रिजल्ट देखना बहुत आसान है. आपको बस कुछ सिंपल स्टेप्स फॉलो करने हैं. सबसे पहले हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं. होम पेज पर आपको रिजल्ट सेक्शन दिखेगा वहां क्लिक करें.अब अपनी क्लास चुनें. चाहे 8वीं, 10वीं या 12वीं के लिए SOS रिजल्ट का लिंक. लिंक खुलने के बाद अपना रोल नंबर डालें और सबमिट बटन दबाएं. कुछ ही सेकंड में आपका पूरा स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसमें सभी सब्जेक्ट्स के मार्क्स और पास/फेल स्टेटस दिखेगा. रिजल्ट को डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट भी निकालकर सुरक्षित रख लें. अगर सर्वर बिजी हो तो थोड़ा इंतजार करके दोबारा ट्राई करें.
फेल होने वाले क्या करें?
जो छात्र पास हो गए हैं अब वे आगे की पढ़ाई या करियर की प्लानिंग कर सकते हैं.जिन्हें रीअपीयर मिला है, उनके लिए भी चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि ओपन स्कूल सिस्टम में मौके बार-बार मिलते हैं. बोर्ड ने रिजल्ट समय पर जारी करके छात्रों की सुविधा का ध्यान रखा है.अगर किसी को मार्क्स में कोई शक हो तो बोर्ड की गाइडलाइंस के अनुसार री-चेकिंग या री-इवैल्यूएशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं.कुल मिलाकर ये रिजल्ट उन छात्रों के लिए बड़ी राहत है जो रेगुलर स्कूलिंग के अलावा ओपन स्कूल से पढ़ाई कर रहे हैं. अपना रिजल्ट जल्दी चेक करें और आगे की तैयारी शुरू कर दें.
About the Author

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. न्यूज 18 में एजुकेशन, करियर, सक्सेस स्टोरी की खबरों पर. करीब 15 साल से अधिक मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.