वहीं अंबाला शहर के ए.एस. वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अपने-अपने विषय का पेपर देकर जब बच्चे परीक्षा केंद्र से बाहर निकले, तो कुछ ने कहा कि उम्मीद से आसान पेपर था और उनका पेपर काफी ज्यादा अच्छा हुआ है. वहीं कुछ ने कहा कि जितना पेपर आता था, उतना ही वह करके आए हैं. अब लगता है कि बस इस पेपर में पास हो जाएंगे.
घुमा-फिराकर आया फिजिकल एजुकेशन का पेपर
लोकल 18 को ज्यादा जानकारी देते हुए छात्रा काजल ने बताया कि आज उनका 10वीं कक्षा के फिजिकल विषय का पेपर था. इस पेपर में प्रश्न कुछ घुमा-फिराकर मुश्किल जरूर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अब वह चाहती हैं कि बाकी सभी पेपर में प्रश्न आसान आए, ताकि हर छात्र अच्छे नंबर लेकर पास हो सके. उन्होंने बताया कि वैसे तो अध्यापकों ने इस बार काफी अच्छी तैयारी करवाई थी, लेकिन फिजिकल का पेपर थोड़ा मुश्किल था.
उन्होंने बताया कि प्रश्न पत्र में देशभक्ति शब्द का अर्थ पूछा गया था और भारत के राष्ट्रीय ध्वज में मौजूद केसरी रंग के बारे में भी प्रश्न देखने को मिला था. उन्होंने बताया कि सबसे आसान प्रश्न था कि ध्वनि प्रदूषण से क्या अभिप्राय है, जिसका जवाब भी उन्होंने काफी आसान तरीके से दे दिया था.
ड्रॉइंग का पेपर आया आसान
वही छात्र वंश ने बताया कि आज उनका 10वीं कक्षा के ड्राइंग विषय का पेपर था, जो काफी ज्यादा आसान आया हुआ था . उन्होंने कहा कि जो उन्हें ड्राइंग के अध्यापक ने बताया था, उसी तरह के प्रश्न पेपर में पूछे गए थे, जिसमें इंद्रधनुष के रंगों के बारे में भी पूछा गया था. उन्होंने कहा कि किताब के ऊपर का चित्र बनाना था, जिसे मात्र 20 मिनट के अंदर उन्होंने बना दिया था. उन्होंने कहा कि वह अब उम्मीद कर रहे हैं कि आगे के सभी पेपर भी इसी प्रकार से आएंगे, ताकि परीक्षा में अच्छे नंबरों से वह पास होंगे.
कैसा रहा संस्कृत का पेपर
वही संस्कृत विषय का पेपर देकर आई छात्रा परी ने बताया कि यह पेपर काफी ज्यादा अच्छा आया था और 80 नंबर के पेपर में सारे प्रश्न को वह करके आई हैं. उन्होंने कहा कि इस पेपर के लिए वह रोजाना 4 से 5 घंटे की पढ़ाई करती थीं. अब लग रहा है कि 75 प्रतिशत नंबर आ जाएंगे. उन्होंने बताया कि इस पेपर में पैराग्राफ आए हुए थे, जो 5 नंबर के थे और साथ में संस्कृत में कुछ श्लोक भी लिखने थे, जो काफी ज्यादा आसान थे.
वही छात्र संजीव ने बताया कि उनका संस्कृत का पेपर था, जिसे मात्र आधे घंटे में ही उन्होंने सॉल्व कर दिया था. उन्होंने कहा कि अब लगता है कि 60% नंबर ही अगर आए, तो भी वह पास हो जाएंगे. वह चाहते हैं कि इसी तरह आने वाले पेपर भी आसान आएं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.