पेपर आसान, घुमा-फिराकर कोई सवाल नहीं
अंबाला शहर के ए.एस. वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लोकल 18 की टीम को ज्यादा जानकारी देते हुए छात्रा हर्षदीप कौर ने बताया कि आज उनकी दसवीं कक्षा के इंग्लिश विषय का पेपर था. इस पेपर में कोई भी प्रश्न बाहर से घुमा-फिराकर नहीं आया था. उन्होंने कहा कि जो उनके अध्यापक ने पेपर की तैयारी करवाई थी, उसी तरह के पैटर्न पर पेपर देखने को मिला, जो काफी ज्यादा आसान आया हुआ था.
उन्होंने बताया कि इंग्लिश की बुक में जो पहला लेसन था ‘the letter to God’, उसमें से लैंचो नामक किसान के ऊपर 6 नंबर का दीर्घ प्रश्न आया हुआ था. उन्होंने कहा कि इस इंग्लिश के पेपर में रोड सेफ्टी के ऊपर एक लेटर भी आया हुआ था, जिसे काफी आसान तरीके से उन्होंने लिखा है. उन्हें लगता है कि अब लगभग 70% नंबर इस पेपर में आ जाएंगे.
होली के बाद की पढ़ाई आई काम
छात्रा प्रिया ने बताया कि आज उनका इंग्लिश का पेपर काफी ज्यादा अच्छा गया है और वह चाहती हैं कि अब आने वाले पेपर भी इसी तरह से आए. उन्होंने कहा कि रोजाना 4 से 5 घंटे वह पढ़ाई किया करती थी और अब हरियाणा बोर्ड के पेपर में वह अच्छे से प्रश्नों का जवाब दे रही हैं. उन्होंने बताया कि कल होली का त्यौहार था. ऐसे में होली खेलने के बाद भी वह लगभग चार घंटे तक इंग्लिश के पेपर की रिवीजन करती रहीं. अब जो उन्होंने पढ़ा था, वह सभी इस क्वेश्चन पेपर में आया है.
छात्र यशिका ने बताया कि इंग्लिश के पेपर में 6 नंबर से लेकर 1 नंबर तक के प्रश्न आए हुए थे और उन सभी का जवाब काफी आसानी से वह देकर आई हैं. उन्होंने कहा कि इस पेपर में पैराग्राफ भी आए हुए थे और आर्टिकल, मॉडल जैसे ग्रामर भी देखने को मिले. उन्होंने बताया कि इस पेपर में पांच नंबर की स्टैंजा भी आई हुई थी, जिसको सॉल्व करना काफी ज्यादा आसान था.
हरियाणा बोर्ड का इस बार का पेपर सरल
छात्रा तन्वी ने बताया कि उनके स्कूल में रोजाना पेपर शुरू होने से लगभग 2 महीने पहले एक्स्ट्रा क्लास भी लगा करती थी, जिससे उनके पेपर की तैयारी इस बार काफी ज्यादा अच्छी हो गई थी. उन्होंने कहा कि इस पेपर में बहुत से ऐसे प्रश्न थे, जो उनके अध्यापकों के द्वारा काफी अच्छे से पढ़ाए गए थे. उन्होंने बताया कि रोजाना 7 से 8 घंटे की पढ़ाई के बाद अब लगता है कि 75% से ज्यादा नंबर उनके इन पेपरों में आ जाएंगे और वह अपनी क्लास में टॉप करेंगी.
वही कुछ और छात्रों ने बताया कि हरियाणा बोर्ड के द्वारा जिस तरह से कहा गया था कि इस बार पिछले साल के मुकाबले काफी अच्छे से पेपर बनाया गया है, उसी तरह का पेपर उन्हें देखने को मिला है और वह चाहते हैं कि अब आने वाले दिनों में वह काफी अच्छे नंबरों से पास हो.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.