Last Updated:
Haryana Board Exam 2026: हरियाणा के अंबाला में आज HBSE 10वीं कक्षा के साइंस विषय का पेपर था. पेपर देकर लौटे कुछ छात्रों के चेहरे पर खुशी नजर आई, वहीं कुछ छात्र उदास नजर आए. आइए जानते हैं कि आज का पेपर कैसा रहा.
टीचर ने जैसा पढ़ाया, वैसा पेपर आया
वहीं अंबाला छावनी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बकरा मार्किट में पेपर देकर परीक्षा केंद्र से बाहर आई छात्रा ऋषिका ने बताया कि उनका आज साइंस विषय का पेपर था, जो 60 नंबर का आया हुआ था. उन्होंने कहा कि टीचर ने अच्छे से पेपर की तैयारी करवाई थी, इसलिए उनका पेपर काफी अच्छा गया है और अब लगता है कि इस पेपर में उनके टोटल 70 नंबर आ जाएंगे.
छात्रा प्राची ने बताया कि इस पेपर के लिए उन्हें काफी ज्यादा बीच में छुट्टियां मिली थीं, इसलिए अब लगता है कि 50 प्रतिशत नंबर तो आ ही जाएंगे. उन्होंने बताया कि हाइड्रा में मुकुलन के चित्र को लेकर भी एक प्रश्न आया हुआ था, जिस प्रश्न को उन्होंने काफी अच्छी तरह से सॉल्व किया है.
क्लास में करेंगी टॉप
वहीं छात्रा दिशा ने बताया कि शुरुआत में उन्हें पेपर थोड़ा मुश्किल लग रहा था, लेकिन कुछ समय बाद लगा कि सारा पेपर जो भी अध्यापकों ने क्लास में समझाया था, उसी से मिलता-जुलता आया है. उन्होंने कहा कि एक नंबर से लेकर पांच नंबर के सभी प्रश्नों का जवाब वह देकर आई हैं और अब लगता है कि अपनी क्लास में वह टॉप करेगी. उन्होंने कहा कि एक प्रश्न आया हुआ था कि मैडल के प्रयोगों से कैसे पता चलता है कि विभिन्न लक्षण स्वतंत्र रूप से वंशानुगत होते हैं, जिसका जवाब भी बिल्कुल आसान था. वही
छात्र महेंद्र ने बताया कि उनका पेपर तो काफी अच्छा हुआ है, लेकिन अब वह चाहते हैं कि उनका रिजल्ट भी काफी अच्छा आए. उन्होंने बताया कि हाइड्रोजनीकरण क्या है? इसका औद्योगिक अनुप्रयोग क्या है, इस बारे में भी एक प्रश्न आया हुआ था और उसका जवाब भी पूरी डिटेल में दिया है.
अच्छे नंबरों से पास होने की उम्मीद
वहीं छात्र नीरज ने बताया कि वह रोजाना 3 घंटे की ट्यूशन जाते थे और घर पर भी 4 से 5 घंटे पढ़ाई करते थे. ऐसे में उनका सारा पेपर काफी ज्यादा अच्छा हुआ है और अब चाहते हैं कि आने वाला पेपर भी इसी तरह आए, ताकि वह अच्छे नंबरों से पास हो सकें. वही उन्होंने कहा कि एक प्रश्न आया हुआ था कि पीतल एवं तांबे के बर्तनों में दही एवं खट्टे पदार्थ क्यों नहीं रखने चाहिए. इस बारे में तो उन्होंने लगभग 2 पेज का जवाब दिया है.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.