गुमला में हैं 8 मॉडल स्कूल
जानें शिक्षा अधिकारी ने क्या कहा
गुमला के जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो ने लोकल 18 को बताया कि गुमला जिले में जैक बोर्ड द्वारा संचालित मॉडल स्कूलों में नामांकन के लिए आवेदन प्रपत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं. ऐसे में अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए सुनहरा अवसर है. वहीं, इन विद्यालयों में नामांकन के लिए वैसे छात्र, जिनकी आयु 1 अप्रैल 2026 को न्यूनतम 10 वर्ष एवं अधिकतम 12 वर्ष हो रही हो. जिला के निवासी होना चाहिए तथा जिला के किसी विद्यालय से पांचवीं में उत्तीर्ण या पांचवी में ड्रॉप छात्र-छात्राएं या वर्ग छठा में अध्यनरत विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं. यह परीक्षा पूर्णता निशुल्क है. इसमें आवेदन पत्र एवं परीक्षा देने के लिए किसी प्रकार का शुल्क अदा नहीं करना होगा.
वहीं, नामांकन परीक्षा के आधार पर चयनित विद्यार्थियों को लिया जाएगा. इस परीक्षा में अंग्रेजी के 30 अंक गणित के 30 अंक एवं सामाजिक विज्ञान के 30 अंक होंगे. उन्होंने अभिभावकों से अपील है कि वे परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in के माध्यम से निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन कर सकते हैं.
चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगी अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा
वहीं, इसमें चयनित विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा दी जाएगी और सरकार द्वारा संचालित सरकारी स्कूलों में जो सुविधाएं मिलती हैं. जैसे ड्रेस ,किताब ,एमडीएम आदि सारी सुविधाएं इन स्कूलों में दी जाएंगी. वहीं, इसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी 2026 तक निर्धारित है. इसलिए इच्छुक छात्र-छात्राएं हैं जो अहर्ता पूर्ण करते हैं. वह जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.