Last Updated:
Biology Exam Preparation Tips: छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं जीव विज्ञान परीक्षा 27 फरवरी को है. शिक्षक के अनुसार, छात्रों को ब्लूप्रिंट के आधार पर खासकर यूनिट 1, 3 और 4 पर फोकस कर रिवीजन करना चाहिए.
एग्जाम में कैसे आएंगे प्रश्न ?
पांच नंबर के प्रश्न सिर्फ तीन पाठों से आएंगे. ये प्रश्न पहला, तीसरा और चौथा यूनिट से आएंगे. पहले यूनिट में रिप्रोडक्शन इन प्लांट वाला चैप्टर है. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न इन्हीं तीनों में से आने हैं. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के लिए बाकी जगह जाने की जरूरत नहीं है. कुल मिलाकर हमारे पास फ्रेम बना हुआ है. ब्लू-प्रिंट को देखते हुए जिन पाठों का ज्यादा वेटेज है, उन्हें अच्छे से पढ़ें. हमारे नंबर निश्चित रूप से बढ़ेंगे.
जीव विज्ञान विषय को रटना नहीं है. यह टेम्पररी रहता है, वह हमारी परमानेंट मेमोरी में नहीं जाता. जो हम पढ़ते हैं, उसे एक-दो बार डिस्कस करना चाहिए. बच्चे अपने साथियों के साथ पीयर ग्रुप बनाकर चर्चा कर सकते हैं. इससे ज्यादा याद रहेगा. अगर आप किसी टॉपिक को याद करते हैं, तो एक बार अपने दोस्त को समझा दीजिए. कभी-कभी ऐसा होता है कि एग्जाम हॉल में भूल जाते हैं. बच्चों को सुबह के समय याद करना चाहिए, यह समय दिमाग के लिए अच्छा रहता है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.