Last Updated:
CGBSE Board Exam 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं सामाजिक विज्ञान परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. अधिकांश छात्रों ने पेपर को सरल और मॉडल पेपर आधारित बताया. कुछ ऑब्जेक्टिव और तीन नंबर के प्रश्न थोड़े कठिन लगे. अब विद्यार्थी 28 फरवरी को होने वाली विज्ञान परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं.
मॉडल पेपर से आए सवाल
साक्षी मानिकपुरी ने बताया कि उन्होंने मॉडल आंसर और परीक्षा बोध से तैयारी की थी. उनके अनुसार लगभग सभी प्रश्न वहीं से आए थे और उन्होंने सभी सवालों को अच्छे से हल किया. हालांकि एक-एक अंक के ऑब्जेक्टिव प्रश्न थोड़े कठिन लगे. साक्षी को उम्मीद है कि उनके केवल 5 से 10 अंक ही कटेंगे. प्राची केसरवानी ने भी परीक्षा को आसान बताया. उन्होंने कहा कि मॉडल पेपर से ज्यादातर प्रश्न पूछे गए थे. भले ही उन्होंने पिछले साल का प्रश्नपत्र नहीं पढ़ा था, लेकिन मॉडल पेपर की तैयारी उनके काम आई और उन्होंने सभी प्रश्न हल किए। उन्हें भी अच्छे अंकों की उम्मीद है.
समय प्रबंधन में सफल रहे छात्र
प्रगति चंद्र ने बताया कि उन्होंने समय रहते सभी प्रश्न हल कर लिए और एक भी सवाल नहीं छोड़ा. उनके अनुसार पेपर काफी सरल था, लेकिन एक प्रश्न ऐसा आया जिसे वह पढ़कर नहीं गई थीं, वही थोड़ा कठिन लगा. प्रगति रोजाना लगभग 5 घंटे पढ़ाई करती थीं और अब वह अगली परीक्षा की तैयारी में जुटेंगी.
तीन नंबर का प्रश्न बना चुनौती
शिवम सिंह ने परीक्षा को कुल मिलाकर अच्छा बताया, लेकिन तीन नंबर का एक प्रश्न उन्हें कठिन लगा, जिसे उन्होंने छोड़ दिया। उनके अनुसार बाकी सभी प्रश्न सरल थे. शिवम रोज सुबह और शाम दो-दो घंटे पढ़ाई करते थे और उन्हें अच्छे परिणाम की उम्मीद है.
75 में से 72-73 अंक की उम्मीद
संदीप पांडे ने कहा कि उन्होंने तीन घंटे के भीतर पूरा पेपर हल कर लिया था. उनके अनुसार प्रश्न सरल थे और “सुप्रीम कोर्ट” से संबंधित प्रश्न सबसे आसान लगा. 75 अंकों के इस पेपर में उन्हें 72 से 73 अंक आने की उम्मीद है. अब वह 28 फरवरी को होने वाली विज्ञान विषय की परीक्षा की तैयारी में जुट जाएंगे.
अब विज्ञान परीक्षा की तैयारी
छात्रों की प्रतिक्रियाओं से साफ है कि सामाजिक विज्ञान का पेपर संतुलित और तैयारी आधारित रहा. ज्यादातर विद्यार्थियों ने मॉडल पेपर और परीक्षा बोध को सफलता का आधार बताया. अब सभी छात्र आगामी विज्ञान परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं, जो 28 फरवरी को आयोजित होगी.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.