Mental Health Tips: बोर्ड परीक्षा शुरू हो चुकी है. बच्चे बोर्ड परीक्षा को लेकर काफी ज्यादा तनाव लेते हैं. ऐसे में बच्चे अपने मेंटल हेल्थ को कैसे सही रख सकते हैं. मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट ने टिप्स दिए हैं.
बच्चों को क्या करना चाहिए
उन्होंने बताया कि कई बार छात्र समय पर पढ़ाई नहीं कर पाते, टीचर से सवाल नहीं पूछते, शॉर्ट नोट्स नहीं बनाते और टाइम-टेबल का पालन नहीं करते. साथ ही परिवार और समाज की अपेक्षाएं भी बच्चों में तनाव बढ़ाती हैं. कई बच्चों को यह डर रहता है कि यदि अच्छे नंबर नहीं आए तो माता-पिता नाराज़ होंगे या समाज में सम्मान कम हो जाएगा. ऐसी छोटी-छोटी बातें भी बच्चों को मानसिक रूप से परेशान करती हैं.
मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रखने के लिए विशेषज्ञ ने बच्चों को नियमित मेडिटेशन करने, संतुलित भोजन लेने और कम से कम 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए. परीक्षा के दौरान खाना छोड़ना या पूरी रात जागना सही नहीं है. परिवार के लोगों को भी चाहिए कि बच्चों को अतिरिक्त कामों में न उलझाएं और उन पर अनावश्यक दबाव न डालें. उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे टाइम-टेबल बनाकर पढ़ाई करें, लिख-लिखकर अभ्यास करें और कोई सवाल समझ न आए तो शिक्षक या मित्रों से पूछें. साथ ही पूरे सिलेबस की नियमित रूप से तैयारी करना जरूरी है.
About the Author
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.