Last Updated:
CBSE Board Exam English Paper: आज 12वीं की सीबीएसई इंग्लिश परीक्षा हुई. छात्रों ने कहा कि पेपर न आसान था और न मुश्किल, बस ठीक-ठाक था. तैयारी और ध्यान से सॉल्व करना आसान रहा. आइए जानते हैं कि फरीदाबाद के स्टूडेंट्स ने पेपर को लेकर क्या कहा.
रावल पब्लिक स्कूल की कुसांगी ने बताया कि पेपर नॉर्मल था. जैसा टीचर्स ने पढ़ाया था, वैसा ही पैटर्न आया. सवाल समझ में आ जाए, तो सॉल्व करना मुश्किल नहीं होता. कुसांगी को लग रहा है कि इंग्लिश में उनके करीब 75% नंबर आ सकते हैं. उन्होंने ये भी बताया कि स्कूल के बाद घर पर खुद भी पढ़ाई की.
जैसा पढ़ाया गया, वैसा पेपर आया
छात्रा वामिका भी खुश थी. उसने कहा मेरा पेपर अच्छा गया. हां आसान तो नहीं बोल सकते कुछ सवाल थे, जिन्हें समझना जरूरी था. फिर भी टीचर्स ने जैसा समझाया था उसी तरह का पेपर आया. वामिका अभी तय नहीं कर पाई कि आगे क्या करना है. विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल की शगुन ने भी पेपर को अच्छा बताया. उन्होंने कहा कि सवाल बहुत मुश्किल नहीं थे. ज्यादातर जनरल टाइप के ही थे. जैसा स्कूल में पढ़ाया था, वैसे ही आया. शगुन ने भी घर पर पढ़ाई की थी. वह आगे बीएससी करना चाहती हैं.
इंग्लिश में करीब 60% नंबर आने की उम्मीद
बौहरा पब्लिक स्कूल की अपर्णा का भी पेपर काफी अच्छा गया. उन्होंने बताया कि पेपर आसान था. मुझे उम्मीद है कि इंग्लिश में करीब 60% नंबर आ जाएंगे. अगला पेपर इकोनॉमिक्स का है. 17 मार्च को और उसकी भी तैयारी कर रही है. अपर्णा ने ये भी कहा कि पेपर का फॉर्मेट वही था, जैसा टीचर्स ने बताया था.
शिवम अधाना ने भी कहा कि इंग्लिश का पेपर अच्छा गया है और करीब 70% नंबर मिलने की उम्मीद है. उनका अगला पेपर होम साइंस का है और वो उसकी भी तैयारी कर रहे हैं. वहीं चस्कु ने कहा कि मेरा पेपर बहुत अच्छा गया, लेकिन अभी कहना मुश्किल है कि कितने नंबर आएंगे.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.