Last Updated:
CBSE 12th Home Science Paper: फरीदाबाद में सीबीएसई 12वीं का होम साइंस पेपर देकर निकले छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे. छात्रों ने बताया कि पेपर काफी आसान था और ज्यादातर सवाल किताब व पिछले सालों के पेपर से आए थे. आइए जानते हैं कि आज का एग्जाम बच्चों के लिए कैसा रहा.
Local18 से बात करते हुए छात्र शिवम अधाना ने बताया मेरा पेपर जबर्दस्त हुआ. कुल 32 क्वेश्चन आए थे और सब मैंने सॉल्व कर लिए. जो टीचर्स ने क्लास में समझाया था, कुछ-कुछ वैसा ही पेपर आया. हां थोड़ा बहुत नया भी था, लेकिन जो प्रैक्टिस की थी उसका फायदा मिला. अगला पेपर हिंदी का है, उसकी भी तैयारी हो चुकी है. भरोसा है कि इस सब्जेक्ट में 50 नंबर के आस-पास आने से कोई नहीं रोक सकता है.
किताब के ही आए सवाल
छात्र निखिल ने मुस्कुराते हुए बताया कि पेपर बड़ा अच्छा और आसान था, मुश्किल कुछ नहीं लगा. मेरे शायद 65% तक नंबर आ जाएंगे और 12वीं के बाद वह लॉ में एडमिशन लेने की सोच रहा हूं. निखिल का सीधा कहना है कि जो भी क्वेश्चन आया, सब बुक से ही आया, बाहर से कुछ भी नहीं था.
घर की पढ़ाई आई काम
वंश ने बताया कि पेपर देखने के बाद जितना टीचर ने समझाया था, वही चीजें दोबारा देखने को मिलीं. मैंने कोई ट्यूशन नहीं ली, घर पर ही खुद पढ़ाई की. स्कूल से जाने के बाद घर पर ही पढ़ाई करता था. पिछले पेपर भी अच्छे गए हैं और आज होम साइंस का पेपर खास अच्छा हुआ. मुझे उम्मीद है कि 12th में उसके 85% नंबर तक आ जाएंगे. 12वीं के बाद लॉ में जाने का इरादा है.
आज का पेपर सभी पेपर से आसान
छात्र हर्ष ने बताया मेरा पेपर बहुत अच्छा हुआ ज्यादातर क्वेश्चन सीधे-सीधे बुक से थे और ज्यादा कठिनाई नहीं हुई. 12वीं के बाद अब मैं NEET की तैयारी शुरू करने का सोच रहा हूं, लेकिन आज का पेपर सभी पेपर से आसान था.
आज सभी बच्चों के चेहरे पर तसल्ली भी थी और खुशी भी. होम साइंस जैसा सब्जेक्ट जिसमें अक्सर बच्चे घबराते हैं, आज वो बच्चों के लिए आसान हो गया. सबका ये मानना है कि यह साल उनके लिए भाग्यशाली रहा. मेहनत, सही गाइडेंस और पुराने पेपर की प्रैक्टिस का असली फायदा आज दिखा.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.