Last Updated:
CBSE 12th Hindi Paper: फरीदाबाद में आज 12वीं के छात्रों ने हिंदी का पेपर दिया. बच्चों ने बताया कि पेपर आसान था और ज्यादातर सवाल पढ़े हुए आए. आइए बच्चों से जानते हैं कि आज उनका हिंदी का पेपर कैसा गया और कितने नंबर आने की उम्मीद है.
Local18 से बात करते हुए वंश त्यागी ने बताया कि पेपर अच्छा गया. सवाल ऐसे थे कि पढ़ते ही आसानी से जवाब याद आ गए. पूरे नंबर आने के चांस हैं. राहुल ने बताया कि आज हिंदी का पेपर बहुत आसान था. पेपर में ज्यादातर सवाल वही आए थे, जो टीचर ने क्लास में कराए थे. हिंदी में पूरे नंबर मिल सकते हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें आगे चलकर BA करना है.
70% से ज्यादा नंबर आने की उम्मीद
छात्रा कामियां ने बताया कि आज हिंदी के पेपर में सभी प्रश्न अच्छे थे. करीब 70% से ज्यादा नंबर आ जाएंगे. मैंने सेल्फ स्टडी की थी और अब मैं अगले इकोनॉमिक्स के पेपर की तैयारी कर रही हूं, आगे क्या करना है अभी सोचा नहीं है.
हनी सिंह ने बताया कि पेपर बहुत आसान था. जितना पढ़कर गया था, सब वैसा ही आया. कोई सवाल मुश्किल नहीं लगा और अच्छे नंबर आएंगे. मैंने भी घर पर रहकर खुद ही पढ़ाई की थी. आगे क्या करना है, ये अभी तय नहीं किया. प्रिंस का कहना था कि हिंदी का पेपर इतना अच्छा हुआ कि एक साथ तीन-चार पेपर कर देता. दसवीं में भी हिंदी अच्छी थी, बारहवीं में भी है.
आधे घंटे पहले खत्म हुआ एग्जाम
आदर्श ने हंसते हुए बताया कि मेरा पेपर तो आधा घंटा पहले खत्म हो गया. वैसे पेपर में प्रश्न एनसीईआरटी से कभी आते नहीं, फिर भी सब ठीक रहा. आगे क्या करना है, ये बाद में सोचेंगे. फरीदाबाद में आज बच्चों ने एग्जाम देने के बाद राहत की सांस ली और पूरे आत्मविश्वास के साथ अगली परीक्षा की तैयारी में लग गए. बच्चों ने बताया कि जिस तरीके से हिंदी के पेपर की तैयारी अच्छी थी और पेपर अच्छा गया, इसी तरीके से अगले पेपर की तैयारी भी अच्छे से करेंगे और उसका पेपर भी हिंदी की तरह ही जाएगा.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.