ऐसे में TRE-4 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह समय बेहद अहम है. तैयारी की रफ्तार बढ़ाने की जरूरत पर जोर देते हुए पटना के जाने-माने शिक्षाविद गुरु रहमान ने अभ्यर्थियों को अहम सुझाव दिए हैं. उनका कहना है कि एनसीईआरटी की किताबों पर मजबूत पकड़ बनाना बेहद जरूरी है, क्योंकि परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों का आधार अक्सर वहीं से होता है.
टीआरई-4 वाले क्या क्लब पढ़ें
पटना के चर्चित शिक्षाविद गुरु रहमान ने लोकल 18 से बातचीत में अभ्यर्थियों को बड़ा संकेत दिया है. उनके मुताबिक, 15 जनवरी के बाद TRE-4 की बहाली प्रक्रिया शुरू हो सकती है. उन्होंने साफ कहा कि इस बार चयन उन्हीं उम्मीदवारों का होगा, जो एनसीईआरटी की किताबों का गहराई से अध्ययन करेंगे और रोजाना प्रैक्टिस सेट बनाएंगे.
गुरु रहमान ने अभ्यर्थियों से अपील करते हुए कहा कि अभी किसी भी तरह के आंदोलन या भटकाने वाली बातों में समय गंवाने के बजाय, बचे हुए समय का पूरा उपयोग पढ़ाई में करें. शांत मन से एनसीईआरटी और अपने संबंधित विषय पर फोकस करें, क्योंकि यही तैयारी आपको मास्टर साहब बना सकती है.
इस विषयों पर ध्यान जरूरी
उन्होंने आगे बताया कि क्लास 1 से 5 तक के अभ्यर्थियों के लिए इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, करंट अफेयर्स और बिहार से संबंधित चीजों की पढ़ाई करना बेहद जरूरी है. वहीं, कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपने विषय पर विशेष फोकस करना चाहिए. इस स्तर की तैयारी के लिए एनसीईआरटी की किताबें सबसे बेस्ट मानी जाती हैं. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि विश्व इतिहास से भी कुछ प्रश्न पूछे जाते हैं. भारती भवन की किताब से सीधे सवाल आने का ट्रेंड देखने को मिल रहा है.
इन किताबों को पढ़ लीजिए, नौकरी पक्की
उन्होंने दावे के साथ कहा कि अगर अभ्यर्थी सिर्फ पांच किताबों का सही तरीके से पढ़ाई कर लें, तो इस बार मास्टर साहब बनने से कोई नहीं रोक सकता. इन जरूरी किताबों में एनसीईआरटी, प्रतियोगिता दर्पण, एससीईआरटी, एक सेट प्रैक्टिस, और किसी एक भरोसेमंद गाइड बुक को शामिल करने की सलाह दी गई है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.