शिक्षक चंदन सिंह के अनुसार, तैयारी की शुरुआत सिलेबस को बारीक नजरिए से समझने के साथ होनी चाहिए. अभ्यर्थियों को अपनी पढ़ाई को मुख्य रूप से चार भागों में बांटना चाहिए. जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान और रीजनिंग शामिल है. इन चारों विषयों को रोजाना निश्चित घंटे दें और कोई भी विषय न छोड़ें.
तैयारी को धार देने के लिए पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों (Previous Year Papers for Agniveer Bharti) को हल करना सबसे प्रभावी तरीका है. इससे परीक्षा का पैटर्न और बार-बार पूछे जाने वाले सवालों का स्तर समझ में आता है. इसके साथ ही, हफ्ते में कम से कम 2 से 3 मॉक टेस्ट देना अनिवार्य है. इससे समय प्रबंधन, सवाल हल करने की गति और आत्मविश्वास में जबरदस्त सुधार होता है. हर टेस्ट के बाद अपनी गलतियों का विश्लेषण करें और कमजोर विषयों पर अलग से ध्यान दें.
फिजिकल के समय रहते शुरू करें अभ्यास
अक्सर देखा गया है कि युवा केवल दौड़ पर ध्यान देते हैं, लेकिन एक्सपर्ट की राय है कि लिखित परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ शारीरिक अभ्यास भी शुरू कर देना चाहिए. भर्ती से कम से कम 2-3 महीने पहले से नियमित प्रैक्टिस करना जरूरी है. 1.6 किलोमीटर की दौड़, पुल-अप्स, बीम बैलेंस और लंबी कूद जैसी गतिविधियों का रोज अभ्यास करें. शुरुआत में अपनी क्षमता के अनुसार धीरे दौड़ें और समय के साथ अपनी स्पीड बढ़ाएं.
करंट अफेयर्स और छोटे नोट्स बनाने की आदत
सामान्य ज्ञान को मजबूत करने के लिए रोजाना अखबार पढ़ने और करंट अफेयर्स से अपडेट रहने की आदत डालें. सरकारी योजनाओं, खेल, रक्षा और राष्ट्रीय घटनाओं पर विशेष नजर रखें. छोटे-छोटे नोट्स बनाना याद रखने का सबसे आसान और प्रभावी तरीका है. परीक्षा के अंतिम दिनों में ये नोट्स रिविजन के लिए बहुत काम आते हैं और बड़ी किताबों को दोबारा पलटने की जरूरत नहीं पड़ती.
सख्त अनुशासन है बेहद जरूरी
अभ्यर्थियों को तैयारी के दौरान एक फौजी की तरह सख्त दिनचर्या अपनाना जरूरी है. संतुलित भोजन लें, खूब पानी पिएं और 7-8 घंटे की गहरी नींद जरूर लें, ताकि शरीर और दिमाग दोनों तरोताजा रहें. मोबाइल और सोशल मीडिया का उपयोग बेहद सीमित करें ताकि ध्यान न भटके. भर्ती के नियमों के अनुसार अनुशासन का पालन करना और अपनी एकाग्रता बनाए रखना ही आपको अग्निवीर बनने के लक्ष्य तक पहुंचाएगा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.