Last Updated:
UPSC Result 2025 : बोकारो की अपूर्वा वर्मा ने यूपीएससी 2025 में ऑल इंडिया 42वीं रैंक हासिल की हैं. डीपीएस बोकारो की पूर्व छात्रा और दिल्ली पुलिस में ACP अपूर्वा ने तीसरे प्रयास में IAS बनने का सपना पूरा किया है. आइये जानते हैं उनके बारे में.
अपूर्व वर्मा कि तस्वीर
बोकरो : झारखंड के बोकारो की मिट्टी ने एक बार फिर देश को एक होनहार प्रशासनिक अधिकारी दिया है. डीपीएस बोकारो की पूर्व छात्रा और शहर की बेटी अपूर्वा वर्मा ने यूपीएससी 2025 की परीक्षा में ऑल इंडिया 42वीं रैंक हासिल कर पूरे जिले को गौरवान्वित किया है. बेटी की सफलता से शहर वासियों में खुशी का माहौल है.
अपूर्वा की सफलता सिर्फ संघर्ष की कहानी नहीं, बल्कि निरंतर मेहनत और लगन का बेहतरीन उदाहरण है. अपूर्वा वर्मा वर्तमान में दिल्ली पुलिस में सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) के पद पर तैनात हैं. मगर अपूर्वा ने अपने सपनों का पीछा करना नहीं छोड़ा और वर्दी की जिम्मेदारी और ड्यूटी की व्यस्तताओं के बीच अपनी पढ़ाई को जारी रखा और अपने तीसरे प्रयास में उन्होंने ‘IAS’ बनने के सपने को सच कर दिखाया है.
इंजीनियरिंग के बाद चुना सिविल सर्विसेस
अपूर्वा ने बताया कि वह अपनी सफलता से बहुत खुश हैं. यह सफर साल 2018 में कॉलेज (NIT मणिपुर) से बीटेक की डिग्री लेने के बाद ‘ग्राउंड जीरो’ से शुरू हुआ था. उन्होंने दिल्ली और घर, दोनों ही जगहों पर रहकर अपनी तैयारी कि थी. साल 2020 में अपने दूसरे प्रयास में उन्हें सफलता तो मिली, लेकिन वह DANIPS कैडर तक ही सीमित रहीं. हालांकि वह वहीं, नहीं रुकीं और अपना प्रयास जारी रखा.
बोकारो से की हैं पढ़ाई
अपूर्वा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई कक्षा 7 से 12वीं तक डीपीएस बोकारो से पुरी की. जहां उनकी शैक्षणिक नींव मजबूत हुई. उनके पिता अजीत कुमार प्रसाद वर्मा, जो बोकारो स्टील प्लांट के यातायात विभाग से सेवानिवृत्त हैं. उनकी मां आभा वर्मा एक गृहिणी हैं. जो उनके लिए वह सबसे बड़ी ताकत रहे हैं. अपनी सफलता पर खुश अपूर्वा आज के युवाओं और अभ्यर्थियों को बस यही सलाह देती है कि असफलताओं से निराश होकर बैठने के बजाय, निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए. क्योंकि ईमानदारी से की गई मेहनत का फल एक दिन जरूर मिलता है.
About the Author

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.