Surguja News: कक्षा 12वीं की छात्रा रोशनी खातून ने लोकल 18 से कहा कि आज (शुक्रवार) उनका भूगोल का पेपर था और सभी प्रश्न बिल्कुल वैसे ही आए, जैसा उन्होंने पढ़ा था. उन्होंने सभी प्रश्न किए हैं और 70 में 70 अंक आने की पूरी उम्मीद है.
केस बेस्ड प्रश्न ने बढ़ाया आत्मविश्वास
अभिषेक ने आगे कहा कि परीक्षा में एक केस बेस्ड प्रश्न भी आया था, जो प्री-बोर्ड वन और टू में पहले ही पूछा जा चुका था, केवल नाम में थोड़ा बदलाव था. यह चार से पांच नंबर का प्रश्न था, जिसे पहले से तैयार होने के कारण हल करना काफी आसान रहा. उन्होंने कहा कि घर पर रिवीजन और कोचिंग की मदद से उनकी तैयारी मजबूत हुई.
अच्छा गया पेपर: आर्यन विश्वास
छात्र आर्यन विश्वास ने कहा कि उनका फिजिक्स का पेपर काफी अच्छा गया. सभी प्रश्न पढ़े हुए सिलेबस से ही आए थे. कुछ सवाल थोड़े कठिन जरूर थे लेकिन अच्छी तैयारी के कारण वे सभी हल कर पाए. आर्यन के अनुसार, प्रश्नपत्र पूरी तरह ब्लूप्रिंट के अनुसार था और स्कूल और कोचिंग में पढ़ाए गए पाठ्यक्रम से ही प्रश्न पूछे गए थे. उन्होंने भी 50 से 60 अंकों के बीच आने की उम्मीद जताई.
भूगोल का पेपर बेहद आसान
कक्षा 12वीं की छात्रा रोशनी खातून ने कहा कि आज उनका भूगोल का पेपर था और सभी प्रश्न बिल्कुल वैसे ही आए, जैसा उन्होंने पढ़ा था. उन्होंने सभी प्रश्न अटेम्प्ट किए हैं और 70 में 70 अंक आने की पूरी उम्मीद जताई. रोशनी के अनुसार, प्रश्नपत्र में ऑब्जेक्टिव के साथ एक, दो, तीन और पांच नंबर के प्रश्न शामिल थे. रोपण कृषि से जुड़े प्रश्न भी सिलेबस के अंदर से ही थे.
अच्छी तैयारी से आउट ऑफ सिलेबस भी आसान
रोशनी ने आगे कहा कि कुछ एक नंबर के प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस थे लेकिन वे भी काफी आसान थे. उन्होंने अन्य छात्रों से अपील की कि अगर पूरे सिलेबस की अच्छे से तैयारी की जाए, तो ऐसे प्रश्न भी आसानी से हल किए जा सकते हैं. कुल मिलाकर, छात्रों के मुताबिक आज का परीक्षा दिन सकारात्मक और उत्साहजनक रहा.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.