प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार सुबह से झारखंड, गुजरात और उत्तर प्रदेश में जानलेवा कफ सीरप की अवैध खरीद-बिक्री के मामले में छापेमारी की है। यह कार्रवाई शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे शुरू हुई।
झारखंड में रांची स्थित व्यवसायिक प्रतिष्ठान शैली ट्रेडर्स भी जांच के दायरे में है। ईडी ने रांची के व्यवसायी शुभम जायसवाल के तुपुदाना स्थित गोदाम और उनके आवास पर भी तलाशी ली।
मिली जानकारी के अनुसार, ईडी की टीमें उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी, जौनपुर, सहारनपुर के साथ-साथ गुजरात के अहमदाबाद और झारखंड के रांची में एक साथ छापेमारी की। ईडी यह पता लगाने में जुटी है कि इस खतरनाक कफ सीरप की आपूर्ति श्रृंखला किन-किन राज्यों तक फैली हुई है और इसके वित्तीय लेन-देन कैसे संचालित हो रहे हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.