इस अवसर पर महापौर माधुरी पटेल, पूर्व महापौर अतुल पटेल, प्रदेश कांग्रेस सदस्य अजय रघुवंशी तथा पूर्व निगम अध्यक्ष गौरी शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं।
ये भी पढ़ें: MP News: सीएम ने सपत्नीक पूजा-अर्चना कर किया होलिका दहन, प्रदेशवासियों को दी होली की मंगलकामनाएं
जैसे ही होलिका दहन हुआ, ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक होली गीतों की गूंज के बीच पूरा क्षेत्र उल्लास से भर गया। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी और प्रेम, भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया।
महापौर माधुरी पटेल ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है और नगर की खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई है। वहीं आयोजक अमोल भगत ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य परंपरा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।
धर्मनगरी बुरहानपुर में आयोजित यह होलिका दहन आस्था, सामाजिक एकता और पर्यावरण जागरूकता का सशक्त प्रतीक बनकर सामने आया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.