बिहार के पूर्वी चंपारण में 120 एकड़ में विश्व का सबसे बड़ा ‘विराट रामायण मंदिर’ बन रहा है. इसका मुख्य शिखर 270 फीट ऊंचा होगा. मंदिर में 33 फीट ऊंचा और 210 टन वजनी ‘सहस्त्रलिंगम’ (शिवलिंग) स्थापित किया गया है. भूकंपरोधी तकनीक से निर्मित यह मंदिर पूर्व IPS कुणाल किशोर का ड्रीम प्रोजेक्ट है.
मंदिर के इंजीनियर नंदन कुमार सिंह बताते हैं इस शिव लिंग में 1008 छोटे छोटे शिव लिंग हैं जिस कारण इसे सहस्त्र लिंगम की संज्ञा दी गई है. ब्लैक ग्रेनाइट पत्थर से बना यह शिवलिंग तमिलनाडु से 45 दिन की अवधि में बिहार पहुंचा है जो अत्यंत ही विशाल है और 33 फीट लंबा है. अगर वजन की बात करें तो इस शिवलिंग का वजन 210 ट्रिलियन है.
शिवलिंग की ऊंचाई होगी 56 फीट
इंजीनियर नंदन कुमार सिंह ने यह भी बताया कि इस शिव लिंग को 23 फीट ऊंची कुर्सी पर स्थापित किया जाएगा, जिसके बाद शिवलिंग की ऊंचाई 56 फीट हो जाएगी और शिवभक्तों को सीढ़ी चढ़ कर जल चढ़ाना पड़ेगा. विराट रामायण मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर है इसके कई कारण बताए जा रहें हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंदिर की लंबाई 1080 फीट तथा चौड़ाई 540 फीट है जो 120 एकड़ के विशाल भू -भाग पर निर्माणाधीन है. इस मंदिर परिसर में निर्माण किए जा रहे राम मंदिर के शिखर की ऊंचाई 270 फीट होगी जो पूरे विश्व में सभी मंदिरों में सर्वाधिक होगी. इस मंदिर को तीन तला बनाया जा रहा है और एक तले की ऊंचाई 18 फीट तय की गई है. मंदिर परिसर में 22 अलग – अलग देवी देवताओं मंदिर बनाए जा रहें हैं जो इस मंदिर को और भव्य एवं विशेष बनाते हैं.
राम मंदिर के गर्भ गृह की भी विशेष चर्चा है जो अत्यंत ही विशाल है जहां भारी संख्या में भक्त गण एक साथ इक्कठे हो सकते हैं. गर्भ – गृह में प्रभु राम एवं मां सीता की मूर्ति स्थापित करने की योजना है. जिसको लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है. इस विराट मंदिर को लेकर यह तथ्य भी सामने आया है कि यह मंदिर परिसर खतरनाक भूकंप जोन में पड़ता है, जिससे बचाव के लिए 3300 पाइल्स का निर्माण किया गया है जो भू – तल से 100 फीट गहराई तक जाता है.
कुणाल किशोर का ड्रीम प्रोजेक्ट
विराट राम मंदिर के निर्माता आखिर कौन हैं? इस विषय पर इंजीनियर नंदन कुमार सिंह बताते हैं कि यह स्वर्गीय कुणाल किशोर ( पूर्व IPS अधिकारी) जो पटना महावीर मंदिर के सचिव भी रह चुके हैं, उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है. इस मंदिर के निर्माण में पटना महावीर मंदिर की अहम भूमिका है जो Tata Counsulting Engineers एवं Suntake Infra Solution Limited जैसी कंपनी के साथ मिलके निर्माण कार्य में सक्रिय है. मंदिर का निर्माण कार्य तीव्र गति से आगे बढ़ाया जा रहा है जहां प्रतिदिन 200 मजदूर कार्य कर रहें हैं.
About the Author
मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.