पूछताछ में सामने आया की लड़की नाबालिग हिंदू है और उसे जबरदस्ती इस्लाम धर्म कबूल कराया गया है. यहां तक लाने के उसे बुर्का पहनने को भी मजबूर किया गया था. वहीं, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर पश्चिमी चंपारण से भगाकर हरियाणा ले जाया गया था.
लड़की को तस्कर के चुंगल से मुक्त कराया
मामने की संजीदगी को देखते हुए SSB पुलिस ने सतर्कता दिखाई और दोनों को पकड़ लिया. जब पुलिस को मानव तस्करी और धर्मांतरण का शक हुआ तो एसएसबी ने भारत नेपाल सीमा के मैत्री पुल के पास मुस्लिम युवक मो.अजमुल्लाह अली को हिरासत में लिया और लड़की को तस्कर के चुंगल से मुक्त कराया.
युवक हिरासत में लिया गया
बताया जा रहा है कि SSB को जानकारी मिली थी एक युवक एक लड़की को नेपाल ले जाने वाला है. ऐसे में SSB पुलिस ने जाल बिछाया और मोहम्मद अजमुल्ला अली नामक युवक को अपने हिरासत में लिया. जब उससे पूछताछ की गई तो उसने खुलासा किया.
पश्चिमी चंपारण से ले जाया गया था हरियाणा
पूछताछ में सामने आया की लड़की नाबालिग हिंदू है और उसे जबरदस्ती इस्लाम धर्म कबूल कराया गया है. यहां तक लाने के उसे बुर्का पहनने को भी मजबूर किया गया था. वहीं, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाकर पश्चिमी चंपारण से भगाकर हरियाणा ले जाया गया था. वहां उससे शादी के नाम पर शारीरिक शोषण भी किया गया. इसके बाद उसे फुसलाकर बहाने से नेपाल ले जाकर बेचने की फिराक में था. लेकिन SSB पुलिस ने उसे बचा लिया.
परिजनों ने कराया था अपहरण का मुकदमा
मिली जानकारी के अनुसार लड़की के परिजनों ने पश्चिमी चंपारण के थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था. अब SSB ने हिरासत में लिए युवक को हरैया थाने में लेकर सौंप दिया है. अब आगे की कार्रवाई की जाएगी. साथ ही, उसके गिरोह को पकड़ने की कोशिश भी की जाएगी.
About the Author

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.