गांव के एक बच्चे ने बताया कि लकड़ी पर खाना पकाने के कारण उसे देर से भोजन मिल रहा है जिस कारण वह विलंब से विद्यालय पहुंच रहा. देर से स्कूल पहुंचने के कारण टीचरों ने उसकी पिटाई भी कर दी. समस्याएं यहीं खत्म नहीं हो रही हैं. ग्रामीण बताते हैं कि मौजूदा समय में शादी -विवाह का मौसम चल रहा है और गैस नहीं मिल पाने के कारण भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है. लोग ऐसे मौकों पर महंगी गैस खरीदने को मजबूर हैं.
बिहार के पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर प्रखंड में आने वाले नोनिया गांव में एलपीजी गैस ना मिल पाने के कारण लोग लकड़ी पर खाना बनाने को मजबूर हो गए हैं. लकड़ी से खाना बनाने में भी भारी दिक्कत ये हो रही है कि जिनके पास बगीचे हैं उन्हें तो लकड़ियां आसानी से मिल जा रहीं हैं लेकिन, जिन लोगों के पास बागीचे नही हैं उन्हें सूखे छोटे पौधों को जला कर खाना पकाना पड़ रहा है.
गांव के एक बच्चे ने बताया कि लकड़ी पर खाना पकाने के कारण उसे देर से भोजन मिल रहा है जिस कारण वह विलंब से विद्यालय पहुंच रहा. देर से स्कूल पहुंचने के कारण टीचरों ने उसकी पिटाई भी कर दी. समस्याएं यहीं खत्म नहीं हो रही हैं. ग्रामीण बताते हैं कि मौजूदा समय में शादी -विवाह का मौसम चल रहा है और गैस नहीं मिल पाने के कारण भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है. लोग ऐसे मौकों पर महंगी गैस खरीदने को मजबूर हैं.
ग्रामीणों का कहना है कि घर की महिलाओं की लकड़ी पर खाना पकाने की आदत छूट गई है. इससे उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कुछ ग्रामीण पेट्रोल-डीजल की स्थिति के बारे में भी बताते हैं कि क्षेत्र में इस तरह की अफवाह भी उड़ रही है कि आने वाले कुछ दिनों में पेट्रोल डीज़ल भी खत्म हो जाएगा. इससे बहुत से लोग पेट्रोल-डीजल इकट्ठा करना शुरू कर दिए हैं. लोग बताते हैं कि पेट्रोल पंप पर लंबी लाइन लग रही है और कई ग्रामीण गैलन लेकर पेट्रोल-डीजल के लिए खड़े रहते हैं. गांव के ही एक वरिष्ठ व्यक्ति जो थोड़ा वृद्ध हो चुके हैं, वह बताते हैं कि उन्होंने बहुत से युद्ध देखे हैं लेकिन युद्ध के कारण गैस की आपूर्ति में रूकावट कभी नहीं देखी है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.