दुर्ग जिले के ग्राम बोरी स्थित एसजीएम पब्लिक स्कूल में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। स्कूल के ऑफिस में रखे लॉकर से 35 हजार रुपए कैश चोरी हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर हेडमास्टर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है। मामला बोरी थाना क्षेत्र का है। महिला हेडमास्टर पूजा शर्मा ने बताया कि 28 फरवरी की शाम करीब 5 बजे रोजाना की तरह स्कूल का काम खत्म हुआ। इसके बाद कार्यालय और मुख्य गेट में ताला लगाकर सभी कर्मचारी घर चले गए। 1 मार्च को छुट्टी होने के कारण स्कूल बंद रहा। 2 मार्च की सुबह करीब 7:30 बजे स्कूल में काम करने वाली आरती निषाद रोजाना की तरह स्कूल पहुंची। उसने पहले मुख्य गेट का ताला खोला। इसके बाद कार्यालय का दरवाजा खोला। अंदर जाने पर अलमारी का दरवाजा खुला मिला। यह देखकर उसे शक हुआ। तुरंत हेडमास्टर को जानकारी दी गई। अलमारी में रखे रजिस्टर सुरक्षित मिले, नकदी गायब सूचना मिलने पर हेडमास्टर स्कूल पहुंचीं। मौके पर जांच करने पर अलमारी का दरवाजा खुला मिला। लेकिन उसमें रखे सभी रजिस्टर और जरूरी दस्तावेज सही हालत में थे। जांच में पता चला कि लॉकर में रखे 35 हजार रुपए नकद गायब थे। ताला खोलकर स्कूल में घुसा चोर प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चोर ने मुख्य गेट का ताला खोलकर स्कूल परिसर में प्रवेश किया। इसके बाद कार्यालय का ताला खोलकर अलमारी तक पहुंचा। लॉकर में रखी नकदी निकालकर वह फरार हो गया। घटना 28 फरवरी की शाम 5 बजे से 2 मार्च की सुबह 7:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। पुलिस जांच में जुटी प्रधान पाठक पूजा शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। स्कूल परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.