दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार सीधे सड़क पर आगे बढ़ रहे थे। अचानक उनके सामने गाय आ गई। जिससे टकराकर वह सड़क पर गिर गए। इस दौरान बगल से गुजर रही ट्रक ने एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसमें पूरी घटना साफ दिखाई दे रही है। दोपहर 3 बजे की है घटना
बताया जा रहा है कि यह घटना उम्दा रोड पर लगभग तीन बजे के आसपास हुई। पुलिस के अनुसार बाइक पर दो युवक सवार होकर गांव की ओर जा रहे थे। मृतक की पहचान सुरडुंग निवासी निलेश कुर्रे के रूप में हुई है। बाइक चला रहा युवक भी इस दुर्घटना में घायल हुआ है। हादसे जुड़ी तस्वीरें देखिए… संतुलन बिगड़ने से गिरे सड़क पर
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सड़क पर अचानक एक गाय आ गई। बाइक सवार युवक गाय से टकरा गए और संतुलन बिगड़ने से दोनों सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान बगल से गुजर रहे ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में पीछे बैठा युवक आ गया। युवक का सिर ट्रक के पहिए के नीचे आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि गाय से टकराने के बाद बाइक सवार सड़क पर गिरते हैं और ट्रक के नीचे आ जाते हैं। हादसा इतना गंभीर था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। शव को पीएम के लिए भेजा
पुरानी भिलाई थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज ने बताया कि घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.