घटना बुधवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बिना नंबर की पल्सर बाइक पर सवार दो युवक ओढ़की टोल प्लाजा के लेन नंबर-7 में जबरन घुसने लगे। टोल कर्मियों ने उन्हें बाइक लेन में जाने को कहा, जिस पर दोनों युवक गाली-गलौच करने लगे इसी दौरान उसी लेन में विजयंत ट्रेवल्स की बस पहुंच गई। टोल कर्मियों द्वारा शराबी युवकों को हटाए जाने के बाद वे बस के आगे-आगे बाइक दौड़ाते हुए अपने साथियों को कॉल करने लगे।
पड़हा पेट्रोल पंप के पास बस रोककर हमला
कुछ दूरी पर पड़हा पेट्रोल पंप के पास बस को जबरन रुकवाकर करीब पांच युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया सड़क पर पड़े बड़े पत्थरों से बस के शीशों पर हमला किया गया, जिससे बस का अगला कांच पूरी तरह चकनाचूर हो गया। कांच के टुकड़े यात्रियों की सीटों तक बिखर गए।
परिचालक की आंख में गंभीर चोट, चालक के सिर पर पत्थर से वार
पथराव में परिचालक की आंख में गंभीर चोट आई। इसके बाद हमलावर बस में घुस आए और परिचालक व हेल्पर के साथ जमकर मारपीट की। चालक के सिर पर पत्थर से वार किया गया, जिससे वह लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
ये भी पढ़ें- यूका का जहरीला कचरा छह माह पहले हुआ था भस्म, अब उसकी 900 टन राख हमेशा के लिए दफन
112 पर कॉल, पुलिस मौके पर पहुंची
घटना के बाद चालक ने तत्काल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अमरपाटन थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सिविल अस्पताल अमरपाटन में भर्ती कराया चालक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोबाइल वीडियो और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लेने की पुष्टि की है।
भागते समय आरोपी सड़क दुर्घटना में घायल
बताया जा रहा है कि मारपीट में शामिल कुछ आरोपी भागते समय अमरपाटन-सतना मार्ग पर ग्राम गड़ौली के आगे सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। गंभीर रूप से घायल आरोपियों को राहगीरों की मदद से अमरपाटन सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया यात्रियों की सुरक्षा के लिए रात 12 बजे रवाना की गई बस यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए घटना के बाद बस में नए चालक और परिचालक की व्यवस्था की गई। करीब रात 12 बजे बस को नागपुर के लिए रवाना किया गया। बस में सवार अधिकांश यात्री इलाज के उद्देश्य से नागपुर जा रहे थे।
हाईवे पेट्रोलिंग और NH मैनेजमेंट पर उठे सवाल
NH-30 पर हुई इस गंभीर घटना ने यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के घंटों बाद तक हाईवे पेट्रोलिंग टीम बस सवार यात्रियों और घायलों की मदद के लिए मौके पर नहीं पहुंची। भारी टोल टैक्स वसूली के बावजूद नेशनल हाईवे मैनेजमेंट की कार्यप्रणाली पर अब सवाल उठने लगे हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.