बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव बेलबुझिया निवासी युवक तोताराम की ईंट से चेहरा कूचकर हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार को सुबह उसी के घर में पड़ा मिला। तोताराम का रिश्ते का चाचा फूलचंद भाग निकला है। वह बदायूं के धर्मपुर गांव का निवासी है और काफी समय से गांव बेलबुझिया में ही रह रहा था।
बताया जा रहा है कि तोताराम के साथ ही फूलचंद रोज शराब पीता था। शुक्रवार रात भी दोनों ने शराब पी थी। इसी दौरान कोई ऐसी बात हुई कि फूलचंद ने उसकी हत्या कर दी और भाग निकला। सिरौली थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश में एक टीम बदायूं भेजी गई है। घटना के वक्त तोताराम की पत्नी घर पर नहीं थी। वह मायके गई हुई थी। सूचना मिलने वह लौट आई है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.