किशनगंज में नए साल के पहले दिन एक युवक को सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने और पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना गुरुवार को शहर के धर्मगंज स्थित नेहरू शांति पार्क के समीप हुई। युवक ने नशे की हालत में आम लोगों से झगड
जानकारी के अनुसार, नेहरू पार्क के पास एक व्यक्ति शराब के नशे में आम लोगों से लड़ाई-झगड़ा कर शांति भंग कर रहा था। बताया जाता है कि युवक किसी अन्य व्यक्ति से मारपीट कर रहा था। सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस टीम ने जब मामले को शांत कराने की कोशिश की, तो नशे में धुत युवक पुलिस से ही उलझ गया।
वर्दी पर हाथ डालने का प्रयास किया
युवक ने पुलिसकर्मियों से बदतमीजी की और उनकी वर्दी पर हाथ डालने का प्रयास किया। इस घटना के दौरान स्थानीय लोग भी घटनास्थल पर जमा हो गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया था।
मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से हिरासत में ले लिया और उसे किशनगंज थाने लाया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अनिल कुमार दास, उम्र 28 वर्ष बताया। वह धर्मगंज के सरदार गोपाल सिंह स्कूल के पास वार्ड नंबर-28 का निवासी है। मेडिकल जांच में उसके शराब सेवन की पुष्टि हुई है।
न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी
एसपी सागर कुमार और किशनगंज थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग करने, पुलिस से दुर्व्यवहार करने और संबंधित सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है।
नशे की लत और सार्वजनिक उत्पात जैसे मामलों पर चिंता जताई
कार्रवाई में अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार और अवर निरीक्षक नीतीश कुमार सहित पुलिस टीम शामिल थी। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। नए साल पर पुलिस की सतर्कता से ऐसे असामाजिक तत्वों पर लगाम लगी है, लेकिन नशे की लत और सार्वजनिक उत्पात जैसे मामलों पर चिंता जताई जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नए साल का जश्न शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं और नशे में कोई हुड़दंग न करें।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.