यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। पुलिस चेकिंग फाइल विसुअल
रायपुर के तेलीबांधा वीआईपी चौक पर ड्रिंक एंड ड्राइव का मामला सामने आया है। जिसमें तेज रफ्तार कार सवार युवक चेकिंग के दौरान पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ते हुए फरार हो गया। इस घटना में चेकिंग में तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की जान बाल बाल बची है। यह पूरा मामल
घटना 5 जनवरी 2026 की रात करीब 1 बजे की है, जब यातायात थाना शारदा चौक में पदस्थ ASI भरत यादव अपने श्रीराम मंदिर के पास शराब चेकिंग अभियान में तैनात थे। इस दौरान फुण्डहर चौक की ओर से आ रही रायपुर पासिंग स्विफ्ट डिजायर तेज रफ्तार में वीआईपी चौक की ओर बढ़ी और चालक ने रुकने के बजाय बैरिकेडिंग में लगे शासकीय स्टॉपर को टक्कर मार दी।
थाने में FIR दर्ज
हादसे में स्टॉपर क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर तैनात पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस के मुताबिक, कार में चालक समेत तीन-चार युवक सवार थे, जो नशे की हालत में प्रतीत हो रहे थे। घटना के बाद कार चालक वाहन को मौके से भगाकर ले गया। मामले में सउनि भरत यादव की लिखित शिकायत पर थाना तेलीबांधा में FIR दर्ज किया गया है। पुलिस कार और आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.