कोरबा नगर निगम के वार्ड नंबर 29 मुड़ापार के निषाद मोहल्ला बस्ती में इस कदर गंदगी फैली हुई है कि लोग काफी परेशान है नाली से पूरा पानी सड़क पर आ गया है नाली में गंदगी भरा हुआ है लोगों को उसे मार्ग से आवाजाही करना पड़ रहा है जिसके चलते बस्ती वीडियो में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। निषाद बस्ती ही नहीं बल्कि मुड़ापार के कई क्षेत्र में गंदगी का आलम है जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय युवक विजेंद्र कुमार साहू ने बताया कि पिछले 6 माह से इस बस्ती के लोग इस गंदे नाली और पानी से परेशान है जिसके चलते कई लोग बीमारी से ग्रसित हो गए हैं। सर्दी खांसी और मलेरिया पीलिया जैसे कई गंभीर बीमारी फैलने की संभावना है। इसकी शिकायत ऑनलाइन स्वच्छता एप में भी की गई वहीं स्थानीय पार्षद से भी की गई ठेकेदार से भी की गई लेकिन अब तक इसकी सफाई और निराकरण नहीं निकल पा रहा है जिसके चलते आज लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय रवि निषाद ने बताया कि उसके घर के सामने ही यह दृश्य है जिसके चलते बीमारी से घर वाले ग्रसित हैं वहीं घर के दरवाजे के पास नाली होने के कारण निकलने में काफी दिक्कत आ रही है निषाद मोहल्ला से लेकर आगे पूरा नाली जाम है और गंदगी नाली से बाहर सड़क पर आ गई है ऐसे में इस मार्ग पर छोटे-छोटे बच्चे बूढ़े सभी गंदे पानी से होकर जा रहे हैं। कई बाइक सवार और छोटे बच्चे इस गंदे पानी में गिर गए हैं लोगों को दूसरे रास्ते से घूम कर जाना पड़ता है।
सोमेश सारथी ने बताया कि संबंधित अधिकारी और ठेकेदार की मनमानी है जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जब महामारी जैसी स्थिति निर्मित होगी तब जाकर सम्मानित विभाग के अधिकारी कर्मचारी मामले को संज्ञान में लेंगे।
वार्ड नम्बर 29 के पार्षद गोपाल कुर्रे ने संबंधित विभाग के अधिकारी और ठेकेदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि पिछले 2 साल से ठेकेदार इस वार्ड में सफाई का काम कर रहा है लेकिन आज तक किसी मोहल्ले और बस्ती में ठीक से सफाई नहीं होती नालियों में पानी भरा हुआ है और गंदगी है इसकी जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी दी गई है लेकिन कोई भी गंभीर नहीं है सभी का कमीशन बंधा हुआ है जिसके चलते यह स्थिति निर्मित हो रही है।
गोपाल कुर्रे ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी निराकरण नहीं निकल रहा है आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन का चक्का जाम किया जाएगा। वही जब गंदे नाली और गंदगी को लेकर लोगों के भेद एकत्रित हो गई और वार्ड पार्षद ने इसकी शिकायत संबंधित विभाग से फोन पर की तब ठेकेदार ने कुछ कर्मचारियों को सफाई के लिए भेजा जो केवल महज औपचारिकता ही है।
korba

korba
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.