स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सिद्धार्थ सान्याल ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिले के सिविल सर्जन डॉ. महालक्ष्मी प्रसाद और सदर अस्पताल के डॉक्टरों से मरीजों को दी जानेवाली सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने सहित कई आवश्यक दिशा-निर्देश डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों को दिए। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मरीजों के बीच वितरित की जानेवाली दवा व स्वच्छता व्यवस्था का भी जायजा लिया। मरीजों के महिला व पुरुष वार्ड का भी उन्होंने निरीक्षण किया। मौके पर जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ स्वराज, डॉ उदय श्रीवास्तव, डीपीएम प्रदीप कुमार सहित कई डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी शामिल थे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.