क्राइम रिपोर्टर|बेतिया होली पर्व के दौरान किसी प्रकार का हुड़दंग व गलत हरकत करने वालों पर कार्रवाई तय है। पुलिस ऐसे तत्वों से पुलिस कड़ाई से निपटेगी। हुड़दंग व शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर ली गई है। एसपी डा. शौर्य सुमन के निर्देश पर पुलिस ने विशेष दंगा नियंत्रण टीम का गठन किया है। जो 24 घंटे सक्रिय रहकर किसी भी आपात स्थिति से निपटेगी। रविवार को पुलिस केंद्र के स्थित मैदान में गठित टीम का मॉक ड्रिल कराया गया। मॉक ड्रिल के दौरान जवानों ने दंगा नियंत्रण की विभिन्न रणनीतियों का प्रदर्शन किया। भीड़ को नियंत्रित करने, उपद्रवियों को चिन्हित कर कार्रवाई करने तथा संवेदनशील इलाकों में त्वरित पहुंच सुनिश्चित करने का अभ्यास कराया गया। दंगा नियंत्रण टीम को आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से लैस किया गया है। सभी पदाधिकारी और कर्मियों को हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, चेस्ट गार्ड, लाठी तथा टियर गैस उपलब्ध कराई गई है। पुलिस इंस्पेक्टर विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि किसी भी प्रकार की अफवाह या साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार होली के मद्देनजर संवेदनशील स्थलों की पहचान पहले ही कर ली गई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.