किशनगंज शहर के सम्राट अशोक भवन में जिला स्तरीय युवा उत्सव सह विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी विशाल राज और अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसमें जिले भर के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का
कला, संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। युवा उत्सव में लोक नृत्य, लोक गीत, कहानी लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता, कविता लेखन और भाषण सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर लगाया गया स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र
विज्ञान मेला में मीनू गेम्स एंड रोबोटिक सेंटर के छात्र-छात्राओं द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के प्रति जागरूकता को लेकर लगाया गया स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। छात्रों ने AI से संबंधित विभिन्न मॉडल और जानकारी प्रस्तुत की।
राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा
जिला पदाधिकारी विशाल राज ने बताया कि जिला स्तरीय युवा उत्सव में सफल होने वाले छात्र-छात्राओं को राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। साथ ही, विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
जिला खेल अधिकारी प्रहलाद कुमार ने जानकारी दी कि जिले के विभिन्न प्रखंडों के छात्र-छात्राओं ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। छात्रा प्रगति सिन्हा ने AI की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आने वाले समय में यह पठन-पाठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.