अल्मोड़ा में लंबित समस्याओं का निराकरण न होने से नाराज उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियरों ने बुधवार को शक्ति सदन अल्मोड़ा में धरना दिया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारे लगाकर आक्रोश जताया। उन्होंने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि शासन स्तर पर लगातार अनुरोध करने के बाद भी अब तक 27 सूत्री मांगों का समाधान नहीं हो पाया है। इससे सदस्यों में भारी आक्रोश है। उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और आपदा राहत कार्यों में अमूल्य योगदान देने के बाद भी शासन की समस्याओं की अनदेखी किए जाने की निंदा की। अभियंताओं ने मांगें पूरी न होने पर 23 फरवरी को देहरादून में रैली निकाल कर सचिवालय घेराव का ऐलान किया। वहां मंडल सचिव दीपक सिंह मटियाली, मनीष कुमार, जिला सचिव ललित बिष्ट, अजय टम्टा, हिमांशु जोशी, गौरव पंत, रिनी पांडे, केजी गोस्वामी, पीपी गोस्वामी, गिरीश कोटियाल, विपिन तिवारी आदि मौजूद रहे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.