पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने अमर अग्रवाल को बताया संतरी।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री और प्रदीप मिश्रा पर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों चंदा लेना बंद कर दे और फिर प्रवचन करते रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार धीरेंद्र शास्त्री को पलकों में बिठाए, झूला झुलाए या कंधों में
दरअसल, लिंगियाडीह बस्ती को उजाड़कर विकास कार्य करने के खिलाफ स्थानीय रहवासी पिछले 37 दिन से आंदोलन कर रहे हैं, जिसे समर्थन करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि लोगों के घरों को तोड़कर गार्डन बनाना सही नहीं है। उन्होंने लिंगियाडीह के लोगों से कहा कि वे डटे रहें, कोई उन्हें नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा।
बिलासपुर के लिंगियाडीह बस्ती तोड़ने के विरोध में चल रहे आंदोलन का किया समर्थन।
भूपेश बघेल बोले- चंदा लेना बंद कर प्रवचन करें पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने चंदा लेने के मामले में कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री और प्रदीप मिश्रा को भी घेरा। उन्होंने कहा कि ये दोनों चंदा लेना बंद कर दें और जितना चाहें प्रवचन करें। धीरेंद्र शास्त्री को कोई समझ तो है नहीं। पत्रकारों को बोलता है तुमको खुजली है, सवाल पूछ लो। उसके अनेक विवादित वीडियो सामने आ चुके हैं। उसने भगवान राम के बारे में विवादित बयान दिया है। मैं पहले भी बोल चुका हूं कि हमारे छत्तीसगढ़ के बहुत सारे साधु–संत हैं जो धर्म और अध्यात्म में बहुत दखल रखते हैं। वह उनसे शास्त्रार्थ कर ले। वह चंदा लेना बंद कर दें और जितना प्रवचन करना है करें। कथा वाचक प्रदीप मिश्रा भी चंदा लेना बंद करे। हर माह आते हैं और चंदा लेते हैं।
पूर्व सीएम ने MLA अमर को बताया संतरी उन्होंने कहा कि विधायक अमर अग्रवाल पर भी निशान साधा। उन्होंने कहा कि विधायक तो घर से निकलना बंद कर दिए हैं। उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया, अब वे संतरी हो गए हैं। उन्हें तो अब कुर्सी तक नहीं मिलती। अजय चंद्राकर और धरमलाल कौशिक की भी यही हालत है। उप मुख्यमंत्री साव के किसी भी विभाग में कोई नहीं हो रहा है।

कलेक्टर, एसपी व थानेदार के घर जाने के रास्तों को बंद करो बघेल ने कहा कि आंदोलन करने वालों से कहा कि यहां धरना न देकर वे कलेक्टर, निगम आयुक्त, एसपी और थानेदार के घर जाने वाले रास्ते पर जाकर बैठें। जब अधिकारी पूरे दिन ड्यूटी कर घर नहीं जा पाएंगे, तब उन्हें समझ में आएगा का दर्द क्या होता है। उन्होंने तमनार में चल रहे आंदोलन का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां भी संघर्ष करना होगा।
बेलतरा MLA का पलटवार, कहा- सरकारी जमीनों के खरीद फरोख्त में लिप्त रहे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने पलटवार किया। उन्होंने सवाल पूछा कि क्या पूर्व सीएम शासकीय संपत्तियों पर अवैध कब्जे को संरक्षण देने आए हैं।
उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल सरकारी संपत्तियों की खरीद-फरोख्त में संलिप्त हैं और इसलिए सरकारी संपत्तियों को लूटने वालों के समर्थन में खड़े हैं। विधायक शुक्ला ने यह भी कहा कि जिस आंदोलन को समर्थन देने के लिए पूर्व सीएम आए हैं, उस जमीन पर वर्तमान कांग्रेस पार्षद का व्यवसायिक संचालन चल रहा है।
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए पूछा कि क्या वे वर्तमान कांग्रेस पार्षदों और बड़े नेताओं के नाम सार्वजनिक करने का साहस दिखाएंगे। सुशांत शुक्ला ने कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव और पार्षद दिलीप पाटिल का नाम लेते हुए कहा कि कांग्रेस नेताओं ने पहले भी और अब भी शासकीय संपत्तियों को लूटने का काम किया है। साथ ही उन्होंने आंदोलन के स्वरूप पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, वहां नाचा–गाना, भोजन और प्रसादी बांटकर भीड़ जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। यह कौन सा आंदोलन है?
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.