छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। इसमें 25 से 30 ग्रामीण घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा कापू थाना क्षेत्र में हुआ। जानकारी के अनुसार, छाल थाना क्षेत्र के ग्राम बंगुरसूता के कंवर समाज के लगभग 25 से 30 लोग सगाई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पिकअप में कापू थाना क्षेत्र के ग्राम पोढ़ी गए थे। दिन में सगाई के बाद रात 8 बजे वे पिकअप में अपने गांव लौट रहे थे। कापू से धरमजयगढ़ मार्ग पर पहाड़ विजयघाट मोड़ के पास पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इस हादसे में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने थाना को घटना की जानकारी दी। हादसे में घायलों की स्थिति गंभीर हादसे के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए कापू अस्पताल भेजा गया। कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार ग्रामीणों के चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस अब मामले की आगे की जांच कर रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.