किशनगंज शहर के धर्मगंज इलाके में एक बंद घर से बुधवार रात करीब ढाई लाख रुपये के जेवरात और अन्य सामानों की चोरी हो गई। इस संबंध में गुरुवार को सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घर के केयरटेकर दीपक कुमार तांती ने चोरी की यह प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि घर के मालिक दिल्ली में रहते हैं और वे इस घर की देखभाल करते हैं। मुख्य गेट का ताला टूटा, घर का सारा सामान बिखरा गुरुवार सुबह जब दीपक कुमार तांती घर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाने पर घर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला, जिससे उन्हें चोरी का संदेह हुआ। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे एक सोने का चेन, दो कान की बालियां और एक सोने की अंगूठी गायब थी। इसके अलावा, पीतल और कांसे के बर्तन भी चोरी कर लिए गए, जिनकी कुल कीमत लगभग ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। थानाध्यक्ष बोले- मामले की छानबीन जारी घर में लगा सीसीटीवी कैमरा भी टूटा हुआ पाया गया, जिससे चोरों ने अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की। सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि चोरी की घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.