Amit Shah Himachal Visit: देश के गृहमंत्री अमित शाह 20 दिसम्बर को सपड़ी एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र, कांगड़ा में मुख्य अतिथि होंगे, सुरक्षा के चलते ज्वालामुखी क्षेत्र में कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे.
कांगडा. देश के गृहमंत्री अमित शाह हिमाचल दौरे पर आएंगे. ऐसे में जिला कांगडा के ज्वालामुखी और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार यानी 20 दिसम्बर वीआईपी मूवमेंट को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. यहां पर कई सड़कों को पुलिस बंद करने का ऐलान किया है.
दरअसल. गृह मंत्री अमित शाह कांगड़ा जिले के सपड़ी स्थित एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे. वीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से कई मार्गों पर अस्थायी यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए गए हैं. प्रशासन ने आम जनता से सहयोग की अपील की है. दरअसल, 20 दिसंबर को प्रशिक्षण केंद्र, सपड़ी में सीमा सशस्त्र बल का स्थापना दिवस मनाया जाएगा.
20 दिसंबर को 11:15 बजे से लेकर इवेंट खत्म होने तक
- देहरा से ज्वालामुखी की ओर आने वाले वाहन क्षेत्र कथोग में रोके जाएंगे.
- नादौन से ज्वालामुखी, कांगड़ा एवं देहरा की ओर जाने वाले वाहन गंजू दा बाग (बाइपास) पर रोके जाएंगे.
- कांगड़ा एवं रानीताल की ओर से ज्वालामुखी, नादौन आदि की ओर जाने वाले वाहन सपड़ी बाईपास पर रोके जाएंगे.
- ज्वालामुखी से खौला, सपड़ी, खुंडियां, रानीताल आदि की ओर जाने वाले वाहन खिड़की पुल पर रोके जाएंगे.
- किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग किया जा सकता है और नादौन से कांगड़ा-देहरा की ओर जाने वाले वाहन भड़ोली चौक- बलारडू रैन्टा ध्वाला मार्ग से सकते हैं.
- कांगड़ा-देहरा से ज्वालामुखी, नादौन, हमीरपुर की ओर जाने वाले वाहन ध्वाला-रैन्टा-बलाडू चौक मार्ग से जा सकते हैं.
- भड़ोली, ज्वालामुखी से कांगड़ा/देहरा की ओर जाने वाले वाहन सिहोरपाईं-बलारडू ध्वाला मार्ग का उपयोग कर सकते हैं.
- खुण्डियां से ज्वालामुखी की तरफ आने जाने वाले वाहन टिहरी मार्ग का उपयोग कर सकते हैं.
सुरक्षा के मद्देनज़र सुबह 11 बजकर 15 मिनट से लेकर मुख्य अतिथि के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने तक, तथा दोपहर 2 बजे से कार्यक्रम समाप्ति के बाद वापसी तक, कुछ प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी. इसमें देहरा से ज्वालामुखी, नादौन से ज्वालामुखी, कांगड़ा और देहरा की ओर जाने वाले वाहन, साथ ही ज्वालामुखी से खोला, सपड़ी, खुंडियां और रानीताल की ओर जाने वाले वाहनों को निर्धारित स्थानों पर रोका जाएगा. हालांकि आपातकालीन और मेडिकल सेवाओं के लिए वैकल्पिक मार्ग खुले रहेंगे. थाना प्रभारी, ज्वालामुखी संदीप पटियाल ने बताया कि गृह मंत्री जी के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं और कुछ मार्गों पर यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा. आम जनता से अनुरोध है कि वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें. उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में थाना ज्वालामुखी के दूरभाष नंबर 01970-222322 पर संपर्क किया जा सकता है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.