Himachal Congress Clash: हिमाचल प्रदेश में अपनी ही सरकार के खिलाफ नीरज भारती पहले भी पोस्ट लिखते रहे हैं. पिता के मंत्रीपद से इस्तीफे के दावे से हड़कंप मच गया था. ज्वाली से पूर्व विधायक नीरज भारती कांग्रेस के ही लोगों के काम ना होने पर सरकार को घेर चुके हैं.
पूर्व विधायक नीरज भारती ने सोशल मीडिया पर गुरुवार को लिखा कि ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के भाजपाइयों और खास कर के नगरोटा सूरियां के कुछ ज्यादा उछलने वाले भाजपाई मकरझंडुओं शुक्र मनाओ और धन्यवाद करो माननीय कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार जी का और माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू जी का, जिनके कुछ फिजूल के निर्णयों के कारण मैं कुछ बोल नहीं पा रहा हूं. वर्ना अब तक ऐसी बखिया उधेड़ी होती तुम्हारी और तुम्हारे नेता की कि कहीं मुंह छुपाने लायक न रहते, इसीलिए मुझसे पंगे लेना छोड़ दो मजबूर हूं इसलिए मौन हूं, कमजोर नहीं. ठोकने पर आया तो ऐसी मंजी ठोकूंगा की घर की मंजी से भी दूर भागोगे.
मुकेश अग्निहोत्री का किया समर्थन
नीरज भारती ने डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की रैली में कही उस बात का भी समर्थन किय़ा, जिसमें उन्होंने अफसशाही पर निशाना साधा था. नीरज भारती ने लिखा कि मुकेश भाई आपने सच कहा कि अफसर सरकार के सिर पर चढ़कर नाच रहे हैं.
सोशल मीडिया पर खूब लिखते हैं नीरज भारती
गौरतलब है कि नीरज भारती सोशल मीडिया अक्सर बेबाकी से लिखते हैं. इस वजह से वह कानूनी पचड़े में भी फंस चुके हैं. नीरज भारती 2012 में ज्वाली विधानसभा से चुनाव जीते थे और वीरभद्र सरकार में मुख्य संसदीय सचिव भी रहे थे. हालांकि, बाद में उन्होंने कभी चुनाव नहीं लड़ा. उनके पिता चंद्र कुमार चौधरी कई बार विधायक रहे हैं और अब सुक्खू सरकार में मंत्री हैं.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.