जिले के ग्राम धामनोद में एक महिला के साथ दुष्कर्म और तेजाब डालने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी ने कथित रूप से शादी का झांसा देकर महिला को बंधक बनाया और उसके साथ अत्याचार किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार महिला का आरोपी से कुछ महीनों पूर्व ही परिचय हुआ था। आरोप है कि 11 नवंबर 2025 को आरोपी महिला के घर पहुंचा और जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लगातार धमकियां देकर महिला का शारीरिक शोषण करता रहा। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसे तेजाब डालने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और विरोध करने पर मारपीट भी की।
ये भी पढ़ें: Jabalpur News: नीलामी की राशि जमा कराए बिना आवंटित कर दी दुकानें, नप अध्यक्ष-CMO-राजस्व अधिकारी सहित 23 पर FIR
पीड़िता के अनुसार 26 फरवरी की रात आरोपी फिर उसके घर पहुंचा और पैसों की मांग की। मना करने पर उसने मारपीट की और महिला को जबरन पकड़ने का प्रयास किया। महिला किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंची।अगले दिन आरोपी कथित रूप से महिला को जबरन अपने साथ ले गया और एक कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि शादी के लिए दबाव बनाने के दौरान उसने खुद को चोट पहुंचाकर महिला को धमकाया। बाद में अस्पताल ले जाने के दौरान महिला मौके का फायदा उठाकर वहां से सीधे थाने पहुंची।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.