Dhanbad News:मोटर बाइक अभियान में शामिल पूर्व सैनिक जामयांग तेनजिन ने बताया कि यह अभियान “तिब्बत के लिए बाइक यात्रा, भारत का सम्मान और तिब्बती पहचान की रक्षा” के संकल्प के साथ निकाला जा रहा है. यह यात्रा 10 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से शुरू हुई है.
यह स्वागत कार्यक्रम पुराना बाजार स्थित न्यू स्टेशन चिल्ड्रन पार्क के समीप लगे तिब्बती रिफ्यूजी वूलन मार्केट में आयोजित किया गया. जहां एसोसिएशन के टाशी थूपतन, ओलो, सोनम, करमा सहित अन्य सदस्यों ने पारंपरिक तरीके से दोनों पूर्व सैनिकों का अभिनंदन किया. इस दौरान उपस्थित लोगों ने भारत और तिब्बत के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक संबंधों को याद करते हुए इस अभियान की सराहना की.
यात्रा 10 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से शुरू
मोटर बाइक अभियान में शामिल पूर्व सैनिक जामयांग तेनजिन ने बताया कि यह अभियान तिब्बत के लिए बाइक यात्रा, भारत का सम्मान और तिब्बती पहचान की रक्षा के संकल्प के साथ निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा 10 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से शुरू हुई है, जो देश के विभिन्न राज्यों और शहरों से होते हुए 10 मार्च को दिल्ली में संपन्न होगी.इस लंबी मोटर बाइक यात्रा का उद्देश्य केवल एक यात्रा भर नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से देशवासियों को तिब्बत की वास्तविक स्थिति से अवगत कराना है. यह अभियान परम पावन दलाई लामा की करुणावर्ष का सम्मान करने, भारत सरकार और भारत की जनता के प्रति हार्दिक आभार प्रकट करने के साथ-साथ तिब्बती समुदाय की पहचान और अस्तित्व की रक्षा के लिए जन-जागरूकता फैलाने का प्रयास है.
मोटर बाइक से पूर्व सैनिक पहुंचे धनबाद
जामयांग तेनजिन ने कहा कि तिब्बती पहचान पर चीन द्वारा किए जा रहे हमलों के खिलाफ यह मोटर बाइक अभियान एक चेतावनी भी है. उन्होंने कहा कि तिब्बत की सच्ची ऐतिहासिक स्थिति को अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्वीकार किए जाने की आवश्यकता है और भारत से भी अपील है कि वह तिब्बत के मुद्दे पर अपनी ऐतिहासिक भूमिका और मानवीय दृष्टिकोण को और मजबूती से सामने रखे. इस अवसर पर तिब्बती रिफ्यूजी वूलन गारमेंट एग्जिबीशन एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि भारत ने हमेशा तिब्बती समुदाय को शरण, सम्मान और सुरक्षा प्रदान की है. जिसके लिए तिब्बती समुदाय भारत का सदैव आभारी रहेगा. इस तरह के अभियान युवाओं को इतिहास मानवाधिकार और स्वतंत्रता के मूल्यों के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका निभाते हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.